रेलवे परिक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न जवाब सहित।

रेलवे परिक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न जवाब सहित।




1) प्रथम परमाणु परिक्षण के 24 वर्ष बाद 13 मई 1998 को दुसरा परमाणु परिक्षण किया गया था, इसका नेतृत्व किनके द्वारा किया गया था?


उत्तर- प्रथम परमाणु परिक्षण के 24 वर्ष बाद 13 मई 1998 को दुसरा परमाणु परिक्षण किया गया था, इसका नेतृत्व डॉ• ए•पी•जे अब्दुल कलाम के द्वारा किया गया था।


2) अन्तरिक्ष में तारामंडलों की संख्या कितनी है?


उत्तर- अन्तरिक्ष में तारामंडलों की संख्या 89 है।


3) सौरमण्डल का सबसे अधिक चमकीला और सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?


उत्तर- सौरमण्डल का सबसे अधिक चमकीला और सबसे गर्म ग्रह शुक्र है।


4) मैक संख्या क्या है?


उत्तर- वायुयान के चाल और ध्वनि के चाल के अनुपात को मैक संख्या कहते हैं।


5) चार्ल्स का नियम क्या है?


उत्तर- स्थिर दाब पर ताप बढ़ने पर गैस का आयतन बढ़ जाता है तथा घटने पर गैस का आयतन भी घट जाता है तथा आयतन तापक्रम का समानुपाती होता है, इसी नियम को चार्ल्स का नियम कहते हैं।


6) पुरे शरीर में एक बार रक्त संचारित होने में कितना समय लगता है?


उत्तर- पुरे शरीर में एक बार रक्त संचारित होने में 23 सेकेण्ड का समय लगता है।


7) कोशिका की प्रोटीन की फ़ैक्ट्री किसे कहा जाता है?


उत्तर- राइबोसोम को कोशिका की प्रोटीन की फ़ैक्ट्री कहा जाता है।


8) भारत के प्रथम परखनली शिशु का नाम क्या है?


उत्तर- भारत के प्रथम परखनली शिशु का नाम इन्दिरा है।


9) सबसे पुराने फल का नाम क्या है?


उत्तर- खजूर सबसे पुराना फल है।


10) जब किसी पिण्ड की गति दुगुनी की जाती है तो उसका संवेग पर क्या असर पड़ता है?


उत्तर- जब किसी पिण्ड की गति दुगुनी की जाती है तो उसका संवेग भी दुगुना हो जाता है।


11) प्रत्यानयन बल किसे कहते हैं?


उत्तर- स्प्रिंग को अपनी सामान्य लम्बाई पर वापस लौटने के लिए लगने वाले बल को प्रत्यानयन बल कहा जाता है।


12) पानी की स्थायी और अस्थायी कठोरता को दूर करने के लिए


किस चीज का प्रयोग किया जाता है?


उत्तर- पानी की स्थायी और अस्थायी कठोरता को दूर करने के लिए सोडियम कार्बोनेट का प्रयोग किया जाता है।


Post a Comment

0 Comments