यहां 1 जून तक बढ़ाया गया लॉक डाउन, देश को चुकानी पड़ सकती है कोरोना महामारी की बड़ी कीमत

देश के प्रधानमंत्री ली हसियन लूंग ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर मे लॉकडाउन की अवधि चार हफ्ते बढ़ा दी गई है।

 कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सिंगापुर सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 4 हफ्ते और आगे बढ़ा दी है। देश के प्रधानमंत्री ली हसियन लूंग ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर मे लॉकडाउन की अवधि चार हफ्ते बढ़ा दी गई है। अब यहां 1 जून तक तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले देश में स्कूल और ज्यादातर कार्यस्थलों को 7 अप्रैल से 4 मई तक बंद रखने की घोषणा की गई थी।

प्रधानमंत्री ली हसियन लूंग ने मंगलवार को अपने नागरिकों से सख्त प्रतिबंधों का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने का आग्रह किया है। बता दें कि देश में सीओवीआईडी ​​-19 के 1,111 नए मामलों की पुष्टि की गई है, जिनमें से अधिकांश डॉर्मिटरी में रहने वाले विदेशी श्रमिकों शमालि हैं इसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 9,125 तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मामलों के मंत्रालय (एमओएच) ने एक बयान में कहा कि नए मामलों में से अधिकांश मामले वर्क परमिट धारकों के हैं जो विदेशी कामगार डॉर्मिटरी में रहते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हममें से कई लोगों के लिए यह अनिश्चित और चिंताजनक समय है, इनमें अधिकांश डॉर्मिटरी में रहने वाले प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। हमारी टीम डॉर्म में COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, और प्रवासी कामगारों की अच्छी तरह से देखरेख कर रही है।"



बता दें कि सिंगापुर अब दक्षिण-पूर्व एशिया में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश है। सिंगापुर ने इंडोनेशिया और फिलीपींस को भी पीछे छोड़ दिया है। देश ने COVID-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए स्कूलों और गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद करने रखने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

0 Comments