दिलजीत की पहेली का 75 हजार से ज्यादा लोगों ने दिया गलत जवाब, अब खुद बताया सही उत्तर



 लॉकडाउन के दौरान टाइम पास के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहे हैं। वहीं, एक्टर-गायक दिलजीत दोसांझ ने एक गणित की पहेली पूछ डाली। दिखने में आसान लेकिन उत्तर ढूंढ़ने में उतनी ही मुश्किल। इस पहेली पर 75 हजार से ज्यादा गलत जवाब आए। आखिरकार स्टार ने खुल हल दिया है।



दिलजीत ने सोशल मीडिया पर खुद की पहेली के जवाब देने वालों के जवाबों को खुद देखा और जवाब भी दिए। अधिकांश लोगों ने गलत जवाब दिए। इसके बाद एक्टर ने बताया कि सही संख्या 43 है।



गौरतलब है कि दिलजीत के इस सवाल में एक फोटो शेयर किया गया था। इसमें जूते, लड़का और पॉपकोर्न के संकेतों से संख्या निकाली गई। इसी आधार पर सवाल किया गया है कि चौथी लाइन में अगर सभी को अलग-अलग क्रम में जमा किया जाए तो क्या संख्या आएगी।

इस गणित के सवाल के कैप्शन में एक्टर ने लिखा,' चलो वेले बैठे हैं, तो आज गणित की क्लास ले लेते हैं। तो बताई क्या जवाब बना इसका? हालांकि मैं भी गणित में सबसे कमजोर स्टूडेंट हूं।

Post a Comment

0 Comments