
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 81 नये मामले, 2141 पहुंचा आंकड़ा, अब तक 39 लोगों की हुई मौत
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बुधवार को पांच और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें आगरा में दो, मथुरा, फिरोजाबाद और बरेली में एक-एक मौत हुई। जिसके बाद अब तक 39 मरीजों की मृत्यु कोरोना संक्रमण के चलते हो चुकी है। साथ ही बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 81 नए मरीज सामने आए। इनमें अकेले आगरा के ही 29 केस हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2141 तक पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 60 जिले हैं। अब कोरोना से संक्रमित 60 जिलों में से 53 जिलों में एक्टिव केस हैं। 510 मरीज अब तक ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। तबलीगी जमात के अब तक 1105 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
अब तक हुईं 39 मौतें
कोरोना वायरस की वजह से अब तक 39 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें 14 मौतें आगरा में हुई हैं। मुरादाबाद में छह मौतें हुई हैं। इसके बाद मेरठ में पांच मौतें हुई हैं। कानपुर में चार मौतें हुई हैं। फिरोजाबाद में दो मौत हुई हैं। लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर, अलीगढ़, श्रावस्ती बरेली और मथुरा में एक-एक मौत हुई है।
सामने आए 81 नए मरीज
बीते 24 घंटों में आगरा में 29, लखनऊ में चार, गाजियाबाद में एक, नोएडा में तीन, कानपुर में दो, वाराणसी में तीन, मेरठ में तीन, बरेली में एक, फिरोजाबाद में 10, सहारनपुर में एक, बिजनौर, गोरखपुर में एक, मथुरा में एक, रामपुर में तीन, मुजफ्फरनगर में पांच, संभल में चार, अलीगढ़ में आठ और झांसी में दो के साथ 81 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना मीटर यूपी, 30 अप्रेल
कुल केस- 2141
अब तक मौत- 39
नए मरीज- 81
जिले संक्रमित- 53
ठीक हुए- 510
संदिग्ध- 1769
कोरोना मुक्त जिले- 7
0 Comments