गुरुवार आज बन रहा है 'अभुश' याेग पांच राशि वाले रहें सचेत, बाकी भी जाने अपना राशिफल


 


30 april 2020 गुरुवार आज वैशाख शुक्ल की सप्तमी तिथि है। दोपहर 3:00 बजे से अष्टमी लग जाएगी। आज शूल योग में अश्लेषा नक्षत्र बन रहा है। सुबह 8:00 बजे के बाद 'गण्ड' नाम का अशुभ योग प्रभावी हाे जाएगा। चंद्रमा आज कर्क राशि में थम गया है। प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी से जानते हैं क्या कहते हैं आज सभी 12 राशि वालों के भाग्य के सितारे

मेष राशिफल, कहता है कि आज व्यापार और कारोबार का ग्राफ सुधरेगा। किसी पुराने मित्र के सहयोग से व्यापार और कारोबार के नए रास्ते खुलेंगे। मन चंचल है वाणी में मधुरता बनाकर रखें। किसी से भी बहस करना आज आपके लिए उचित नहीं है। इससे विवाद हाे सकते हैं। जीवन साथी का सहयाेग आपकों प्राप्त हाेगा।

वृष राशिफल, कहता है कि आज पुरानी चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। सीनियर का सहयोग भी आज आपको मिल रहा है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

मिथुन राशि का राशिफल, कहता है कि आज खुद को अधिक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली महसूस करेंगे लेकिन अभिमान और स्वाभिमान में फर्क करना आवश्यक है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। संतान के प्रति चिंताएं बढ़ सकती हैं। भौतिक सुखों में विस्तार होगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है।

कर्क राशिफल, कहता है कि आज कर्क राशि वालों को प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जनों का भी सहयोग मिलेगा। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। व्यापार और कारोबार के लिहाज से अच्छे योग बने हुए हैं।

सिंह राशिफल, कहता है कि आज सिंह राशि वाले खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कुछ पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं रहेगा। इससे दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपने कार्यों को समय से पूरा करने की कोशिश कीजिए गुस्सा करने से बचें।

कन्या राशिफल, कहता है कि आज लोक डाउन में आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं रुकेगा दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस कर सकते हैं।

तुला राशिफल, कहता है कि आज चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। खुद को आप कमजोर महसूस कर सकते हैं। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनकी राशि में भी आज ट्रांसफर की आशंकाएं हैं। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। धैर्य बेहद आवश्यक है।

वृश्चिक राशिफल, कहता है कि आज अपनी सेहत के प्रति वृश्चिक राशि वालों को सचेत रहना चाहिए। खर्च बढ़ेंगे जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। आज कार्यों की अधिकता रहेगी। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। रुपयों का लेनदेन करते समय भी सावधानी जरूरी है।

धनु राशिफल, कहता है कि धनु राशि वालों का मना चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आज आपको करना चाहिए। आत्मविश्वास बढ़ेगा नौकरी पेशा जातकों के लिए बदलाव का समय है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। सीनियर से भी आज आपको सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशिफल, कहता है कि आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अपनी इच्छाओं के अनुसार आज आपको काम करने चाहिए। अगर कोई नया कार्य आप करना चाहते हैं, रोचक कार्य करना चाहते हैं तो आज समय है। अपने हुनर का प्रदर्शन कीजिए। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा

कुंभ राशिफल , कहता है कि आज कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम समय है। जो जातक नौकरी पेशा है उनकी राशि में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी विस्तार हो सकता है। आज अचानक आपको यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं लेकिन ध्यान रखिएगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाणी में मधुरता आवश्यक है

मीन राशिफल , कहता है कि गुरुवार का दिन मीन राशि वालों के लिए उत्तम है लेकिन बातचीत करते समय संयम और सही शब्दों का चयन करना आवश्यक होगा। बहस करने से बचना होगा पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। परिवार को समय दीजिए। इससे आपके मन के भाव अच्छे होंगे

Post a Comment

0 Comments