एक्टर इरफान खान का बुधवार 29 अप्रैल को निधन हो गया। कैंसर से लड़ाई लड़ रहे इरफान खान अब दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन वे फैंस के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। बहुत कम लोग जानते हैं कि इरफान क्रिकेटर बनना चाहते थे। यहां तक कि बीसीसीआइ के टूर्नामेंट में एक टीम के लिए इरफान खान का सिलेक्शन भी हो चुका था।

साल 2014 में टेलीग्राफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इरफान ने इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी क्रिकेटर बनने की इच्छा थी। इरफान खान को बीसीसीआइ के एक टूर्नामेंट सीके नायडू ट्रॉफी के लिए भी चुन लिया गया था, लेकिन 600 रुपये न होने के कारण वह हिस्सा नहीं ले पाए थे। इरफान खान को एक शहर से दूसरे शहर इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जाना था, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।


इरफान खान से जब पूछा गया कि क्या वे कभी क्रिकेट खेले हैं? इसके जवाब में इरफान ने कहा, "मैंने क्रिकेट खेला है। मैं क्रिकेटर बनना चाहता था। मैं एक ऑलराउंडर था और जयपुर की टीम में मैं सबसे युवा खिलाडी था।
0 Comments