विवाद: सौरव गांगुली ने इस कप्तान को मैदान में रंगे हाथ 'बेईमानी' करते पकड़ा

जब गांगुली ने क्रोन्ये को रंगे हाथ पकड़ा!


नई दिल्ली. बिना विवाद के जैसे कोई भी खेल अधूरा है. क्रिकेट के मैदान में भी अकसर विवादों का सिलसिला चलता रहता है. बात आज से 21 साल पहले की है जब इंग्लैंड की सरजमीं पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जा रहा था और भारत-साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थीं. इस मैच में कुछ ऐसा घटित हुआ था, जिसने करोड़ों फैंस ही नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों और टीमों के पैरों तले जमीन खिसका दी थी. ये काम किसी और ने नहीं बल्कि उस वक्त के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक हैंसी क्रोनिए (Hansie Cronje) ने किया था. आइए आपको बताते हैं कि उस दिन इस कप्तान ने ऐसा क्या कारनामा किया.

हैंसी क्रोनिए और बॉब वूल्मर का प्रयोग

कहा जाता है कामयाब होने के आपको प्रयोग करने जरूरी हैं. प्रयोगों के जरिए ही आपको सफलता मिलती है. कुछ ऐसा ही प्रयोग साउथ अफ्रीका की टीम ने साल 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप में किया. उस वक्त साउथ अफ्रीका के कोच बॉब वूल्मर थे और टीम की कमान थी हैंसी क्रोन्ये (Hansie Cronje) के हाथ में. टीम को 1999 वर्ल्ड कप का पहला लीग मैच भारत के खिलाफ खेलना था. बॉब वूल्मर (Bob Woolmer) ने इस मैच से पहले एक योजना बनाई, जिसका आइडिया शायद उन्हें 1998 में फ्रांस की फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत से मिला था. वूल्मर का आइडिया ये था कि वो अपनी टीम के खिलाड़ियों को एक यंत्र पहनाएंगे, जिससे वो मैच के दौान उनके साथ बातचीत कर सकेंगे. इससे वो अपनी टीम को मैच के वक्त कुछ अहम जानकारियां दे सकेंगे जिससे उन्हें जीत हासिल करने में मदद मिलेगी.

टीम के दो खिलाड़ी, कप्तान हैंसी क्रोन्ये (Hansie Cronje) और तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्ड इसके लिए तैयार हो गए. 15 मई, 1999 को साउथ अफ्रीका और भारत की टक्कर थी और सिक्के की बाजी भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन ने जीती. अजहरुद्दीन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सचिन- गांगुली बल्लेबाजी करने आ गए. कोच बॉब वूल्मर की रणनीति के मुताबिक साउथ अफ्रीका के कप्तान हैंसी क्रोन्ये और तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्ड कान में ईयरपीस पहनकर बेधड़क मैदान में घुस आए.

सौरव गांगुली ने क्रोन्ये को रंगे हाथ पकड़ा

ये सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का पहला वर्ल्ड कप मैच था, इसलिए उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर था. हालांकि इस दौरान उन्हें साउथ अफ्रीकी कप्तान क्रोन्ये को देखकर कुछ अजीब सा महसूस हुआ. उन्होंने देखा कि क्रोन्ये खुद से बातें किये जा रहे हैं, बड़बड़ाए जा रहे हैं. तभी अचानक सौरव गांगुली को शक हुआ कि क्रोन्ये खुद से नहीं शायद किसी और से बातें कर रहे हैं. ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले गांगुली ने अंपायर डेविड शेपर्ड और स्टीव बकनर से क्रोन्ये की शिकायत की. जब दोनों अंपायरों ने क्रोन्ये को अपने पास बुलाया तो सभी के होश उड़ गए.

क्रोन्ये ने कान में पहनी थी मशीन

क्रोन्ये (Hansie Cronje) ने कान में ईयरफोन पहना हुआ था. जब क्रोन्ये से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अपने कोच से दिशा-निर्देश ले रहे थे. बता दें उस वक्त क्रिकेट में ऐसा कोई नियम नहीं था कि कोई कप्तान अपने कोच से किसी ईयरफोन के जरिए मैदान पर बात नहीं कर सकता है. अंपायरों को समझ नहीं आया तो उन्होंने मैच रेफरी तालत अली को इस मुद्दे पर फैसला सुनाने को कहा.

मैच रेफरी तालत अली ने आईसीसी हेडक्वार्टर पर फोन लगाया और उसके बाद हैंसी क्रोन्ये (Hansie Cronje) और एलन डोनाल्ड को तुरंत अपने कान से ईयरफोन निकालने का निर्देश दिया गया. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता लेकिन मुकाबले के बाद जैसे मीडिया में बवाल ही मच गया. दरअसल उस वक्त हैंसी क्रोन्ये को एक बड़ा कप्तान माना जाता था और सभी लोग उनके इस कदम से हैरान थे. मीडिया में उनकी काफी आलोचना हुई. साउथ अफ्रीका के कोच बॉब वूल्मर को भी मीडिया के सामने माफी मांगनी पड़ी. इस वर्ल्ड कप में विवाद के बावजूद साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन क्रिकेट खेला लेकिन सेमीफाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने एक रन से हरा दिया और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया

Post a Comment

0 Comments