हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके पास अपार धन दौलत हो और वह इसके लिए कड़ी मेहनत भी करता है । लेकिन कभी कभी मेहनत का फल उतना नहीं मिलता है जितना मिलना चाहिए , इसलिए लोग घर में वास्तु और ज्योतिष के उपाय करते हैं । धन वृद्धि के लिए वैसे तो मनी प्लांट को लगाने की बात की जाती है लेकिन काफी कम लोग यह जानते हैं कि इससे भी कारगर एक पौधा ओर होता है ।

यह पौधा होता है क्रासुला का पौधा , क्रासुला को मनी ट्री भी कहा जाता है । फेंगशुई में इसका काफी महत्व है कहते हैं यह पौधा चुम्बक की तरह पैसे को अपनी ओर खिंचता है । यह छोटा सा मखमली पौधा गहरे हरे रंग का होता है इसकी पत्तियां चौड़ी होती है और यह फैलावदार होता है घास की तरह ।

इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है इसका पौधा खरीद कर किसी गमले या जमीन में लगा दें फिर यह अपने आप फैलने लगेगा । इसे धूप या छांव कहीं भी लगा सकते है इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा व धन को अपनी ओर खींचता है । इसे घर के मुख्य द्वार के दाएं तरफ लगाइए ।
0 Comments