कोहली को भाता है जापानी तो धोनी का दिल है हिंदुस्तानी, जानें इन क्रिकेटर्स का पसंदीदा फूड

जैसा कि सभी जानते हैं कि क्रिकेट के खेल में निरंतर बने रहने के लिए अच्छी फिटनेस होना बहुत जरूरी है। इसके लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं और अपने डाइट का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन इसके बावजूद वे अपने फेवरेट फूड को टेस्ट करने का कोई न कोई मौका ढूंढ ही लेते हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि क्या हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स के पसंदीदा फूड्स।


1. विराट कोहली




भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने शानदार प्रदर्शन के चलते लाखों क्रिकेटप्रेमियों के दिल पर राज करते हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं और सोच समझकर ही खाना खाते हैं। अगर बात करें कोहली के फेवरेट फूट की, तो उन्हें जापानी डिश शूज़ी बहुत पसंद है।


2. महेंद्र सिंह धोनी




भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं। उन्हें खाने में नॉन बटर चिकन करी और चिकन टिक्का पिज्जा खूब भाता है।


3. युवराज सिंह




अपने दमदार शॉट्स के लिए पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह को कांटीनेंटल डिशेज बहुत पसंद हैं। इसके अलावा उन्हें हिंदुस्तानी व्यंजनों में मटर पनीर और कढ़ी चावल खाना भी पसंद है।


4. सौरव गांगुली




भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता की इन ऊचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बाबू मोशाय और प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है। इस बंगाली बाबू को खाने में बिरयानी, आलू पोस्तो और चिंगरी माशेर मलाई करी और काली दाल बेहद पसंद है।


5. सचिन तेंदुलकर




क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर खाने के बहुत शौकीन हैं। वे बिल्कुल भी डाइट कांशस नहीं हैं। इंडियन फूड में सचिन को कीमा पराठा, लस्सी और प्रोन मसाला पसंद हैं, तो विदेशी व्यंजनों में वे जापानी डिशेज सूज़ी और सशिमी खाना पसंद करते हैं।


6. रविचंद्रन अश्विन




भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उन्हें मां के हाथ से बनी शिमला मिर्च और पनीर करी बहुत पसंद है।


7. राहुल द्रविड़




टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को घर का बना खाना खूब भाता है। वे खाने के बहुत शौकीन हैं और हफ्ते में एक बार बटरी क्रैब खाना पसंद करते हैं।


8. वीरेंद्र सहवाग




अपने रिटायरमेंट से पहले अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी और रिटायरमेंट के बाद अपने चुटीले ट्विट्स के लिए फेमस वीरेंद्र सहवाग का पसंदीदा खाना बिरयानी है, जिसके आगे उन्हें अच्छे से अच्छा व्यंजन भी पसंद नहीं आता।


Post a Comment

0 Comments