कोरोना वायरस: जिस अमेठी ने राहुल को हराया, तकलीफ में वही राहुल सबसे पहले साथ खड़े हुए

यूपी की अमेठी लोकसभा सीट को गांधी नेहरु परिवार का गढ़ माना जाता था लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को शिकस्त देकर इस सीट को अपने नाम कर लिया. आज जब कि भारत समेत पूरा विश्व कोरोना की महामारी को झेल रहा है. लॉक डाउन की वजह से आम आदमी खास कर गरीब, मजदूर वर्ग को पेट चलाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वैसे कठिन दौर में भी राहुल गांधी अमेठी के लोगों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.


अमेठी वालों को गेहूं और चावल




लॉकडाउन की वजह से अमेठी की सामान्य जनता के दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल सा होता जा रहा है. ऐसे हालात में राहुल गांधी मजबूत सहारे की तरह उनके साथ खड़े हैं. मदद की पहली खेप में राहुल गांधी ने अमेठी वासियों को एक ट्रक गेहूं और एक ट्रक चावल उपहार में दिया है. स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जरुरतमंद लोगों तक इन चीजों को पहुंचा रहे हैं.


सेनिटाइजर और मास्क का वितरण शुरु




इन सबके अलावा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राहुल गांधी ने अमेठी के लोगों के बीच 12 हजार ब्रांडेड सेनिटाइजर के डब्बे, 20 हजार मास्क और 10 हजार साबुन का वितरण कराया है. राहुल गांधी के इस कदम की अमेठी में काफी चर्चा और सराहना भी हो रही है.




इसके साथ ही अमेठी कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के निर्देश पर आम लोगों को 10 किलो आटा, 05 किलो चावल, एक किलो दाल, एक किलो सरसों का तेल, धनिया, जीरा, हल्दी, सब्जी मसाला, नमक और चीनी उपलब्ध कराया जा रहा है. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सर्वप्रथम पहल करते हुए 5 करोड़ रुपए भी दिए थे।


Post a Comment

0 Comments