श्री कृष्ण कहते हैं किसी भी काम में सफलता पाने के लिए करने होंगे यह काम



रिश्तों के महत्व


भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में एक तरफ जहां रिश्तों के महत्व के बारे में बताया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटनाएं भी हुई हैं। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत काल में लोगों को जीवन, धर्म, राजनीति, देश, समाज, ज्ञान और विज्ञान के बारे में परिचय कराया है।


योजना के तहत काम


भगवान श्री कृष्ण कहते हैं किसी भी काम में सफलता पाने के लिए सबसे पहले आपको एक योजना बनानी होगी। अगर आप एक योजना के तहत काम करेंगे तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है। लगन के साथ काम करने से एक दिन मंजिल जरूर मिलती है।




जीवन में सत्संग का महत्व


जीवन में सत्संग का बहुत महत्व होता है। यदि आप बहुत अच्छे हैं, लेकिन आपका साथ अच्छा नहीं है तो आपकोबर्बाद होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे में किसी को दोस्त बनाने से पहले एक बार जरूर सोच लें। महाभारत में दुर्योधन अपने मामा के बताए रास्ते पर चला, जिसके कारण एक दिन ऐसा आया कि उसका पूरा राज नष्ट हो गया।


भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कभी भी अधूरा ज्ञान प्राप्त कर किसी भी काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। कहते हैं जिस व्यक्ति को पूरा ज्ञान होता है, वह समाज में गंभीर रहता है, लेकिन कम ज्ञान वाले व्यक्ति बेवजह हर काम में टांग अड़ाते रहते हैं। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।


Post a Comment

0 Comments