
बिहार की 2 करोड़ 33 लाख महिलाओं के जनधन खाते में पहली किस्त के तौर पर 1165 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है.
बिहार में 30 जून तक महिलाएं जनधन (jandhan Scheme) के निष्क्रिय खातों से भी केन्द्र सरकार द्वारा मार्च, अप्रैल और मई महीने में प्रति खाते 500-500 की दर से भेजी गई कोरोना राहत की राशि (Corona Relief Fund) निकाल सकेंगी. बिहार की 2 करोड़ 33 लाख महिलाओं के जनधन खाते में पहली किस्त के तौर पर 1165 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है.
60 फीसदी महिलाओं ने निकाल लिए पैसे
बिहार के उपमख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ने बताया कि कई शिकायतों के बाद बैंक की शाखाओं और ग्राहक सेवा केन्द्रों को केन्द्र सरकार और आरबीआई ने निष्क्रिय और बिना केवाईसी वाले खातों से भी 30 जून तक राशि की निकासी की छूट देने का निर्देश दिया है. बिहार की करीब 60 प्रतिशत जनधन खाताघारक महिलाओं ने पहली किस्त की राशि की निकासी कर ली है. शेष 40 प्रतिशत महिलाओं से भी अपील है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने खातों राशि निकाल सकती हैं.
स्टेट बैंक से सबसे ज्यादा पैसे निकाल गए
स्टेट बैंक के 91.80 लाख खातों में राशि भेजी गयी. जिनमें से सर्वाधिक 70.32 लाख महिलाएं, बैंक आॅफ बड़ौदा के 21.18 लाख खातों में से 10.61 लाख व सेंट्रल बैंक के 19.57 लाख खातों में से 10.14 लाख महिलाओं ने 20 अप्रैल तक राशि की निकासी कर ली हैं.
जनधन खाता से 10 हजार तक का लोन भी
जनधन खाता शून्य बैलेंस पर खोला गया है और सभी खाताधारकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, रुपे कार्ड और बिना किसी बंधक के 10 हजार रुपये तक कर्ज लेने की सुविधा भी दी गयी है.
0 Comments