SBI का इमरजेंसी लोन, 45 मिनट में बिना घर से निकले सीधे खाते में आएगा पैसा, ऐसे करें अप्लाई



 कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। लॉकडाउन से सरकार लोगों को कोरोना से तो बचा सकती है मगर लोगों की जाती नौकरियां, अर्थव्यवस्था के खस्ताहाल होने से नहीं बचा सकती।


ऐसे में सरकार ने लोगों को सहायता पहुंचाने के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के जरिए लोगों को सस्ता और जल्दी मिलने वाले लोन देने की योजना बनाई है। इस लोन को लेने के लिए आपको घर से निकलने की जरुरत नहीं है। यह आपको 45 मिनट में ही मिल जाएगा।


6 महीने तक नहीं चुकानी होगी किस्त
बता दें इस लोन के जरिए सरकार लोगों को कई तरह की सुविधा भी देने जा रही है। पहला तो इस लोन की किस्त आपको 6 महाने बाद चुकानी होगी। दूसरा यह लोन सरकार आपको 10.50 फीसद की ब्याज दर पर देगी जो इस समय देश में किसी अन्य दर की तुलना में सबसे कम है।


लोगों की परेशानी होगी कम
बता दें बैंक ने यह योजना लोगों का वेतन कटौती और लॉकडाउन के समय अन्य तरह की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए देने की योजना बनाई है ताकि लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। बता दें अगर आप इस लोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे करना होगा अप्लाई। बता दें वैसे फिलहाल यह लोन एसबीआई ने सिर्फ अपने ग्राहकों के लिए ही निकला है। इसे लेने के लिए आपको ये ऐसे अप्लाई करना होगा


ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले ग्राहको को अपने रजिस्टर्ड नंबर से PAPL<एकाउंट नंबर के आखिरी 4 अंक> लिखकर 567676 पर भेजना है। उसके बाद आपको मैसेज में बता दिया जाएगा कि आप लोन के लिए योग्य है या नहीं। योग्य ग्राहकों को चार प्रोसेस में लोन मिल जाएगा।


- ऐप में Avail Now पर क्लिक करें
- इसके बाद समयावधि और राशि चुनें
- रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा. इसे डालते ही पैसा आपके खाते में आ जाएगा


Post a Comment

0 Comments