संकट के समय आगे आये टाइगर श्रॉफ, ऐसे कर रहे हैं लोगों की मदद



कोरोना (Covid 19) जैसी वैश्विक महामारी के बीच कई लोग इस संकट के समय में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. बॉलीवुड भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है. इसी कड़ी में 'मदर नेचर स्टूडियोज' (Mother Nature Studios) के मालिक विशाल कंधारी (Vishal Kandhari) आगे आए हैं. विशाल कंधारी "पुण्यकर्मा फाउंडेशन" (Punyakarma Foundation) नाम से अपना एनजीओ (NGO) भी चलाते हैं. इस लॉकडाउन में विशाल राहत कार्य का काम कर रहे है. वह भोजन पैकिंग और वितरण करा रहे है.

इस एनजीओ (NGO) के साथ अब सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जुड़ गए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पहल के बारे में पोस्ट किया हैं. विशाल कहते हैं, “हम बहुत खुश हैं कि टाइगर श्रॉफ जैसे युवा आइकन ने हमारे प्रयासों पर ध्यान दिया है और अपने काम के बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. हमें पुण्यकर्मा के बारे में और अधिक जागरूकता की आवश्यकता है. यह एक बड़े परिवार के रूप में हमारे साथ आने का समय है और सुनिश्चित करें कि इस परिवार में "नो वन" (कोई भी) खाली पेट नही सोए.

विशाल आगे कहते है कि, 'वास्तव में हम इस समय जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हम एक दूसरे से ईमानदार और नि:स्वार्थ भावना के साथ शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं. इससे हमें जरूरतमंदों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की तब तक मदद जारी रखने में मदद मिलेगी जब तक कि लॉकडाउन की अवधि पूरी नहीं हो जाती और वे अपनी रोजी-रोटी कमाकर वापस जा सकते हैं. ”

Post a Comment

0 Comments