
बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक, एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) महाराष्ट्र के पालघर (Palghar Violence) में तीन संतों की हत्या होने पर नाराजगी जताई है. इस मामले में ट्वीट करते हुए फरहान अख्तर ने काफी कड़े शब्दों में इस हिंसा का विरोध किया है.
आपको बता दें कि पालघर में हाल ही में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गए है. जिसे लेकर ट्विटर पर काफी विरोध जताया जा रहा है. इस घटना के बाद अब #Palgharmoblynching ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस मामले पर फरहान अख्तर ने ट्वीट में लिखा, "पालघर में हुई घटना में तीन लोगों की हत्या की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. मॉब रूल के लिए सोसायटी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं तीन लोगों की जान लेने वाले ये लोग पकड़े जाए ताकि न्याय हो."
Farhan Akhtar
✔@FarOutAkhtar
Strongly condemn the violence that took the lives of 3 people in Palghar. Mob rule should have no place in our society and I hope the murderers have been arrested and that justice is delivered swiftly.
बीते दिनों फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी फेमस कविता तो 'जिंदा हो तुम' का नया कोरोना वर्जन बनाया था. जो लोगों को काफी पसंद आया. फरहान अख्तर ने अपनी इस नई कविता को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तो जिंदा हो तुम. कोरोना वायरस." इस पर उनके फैन्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
0 Comments