कोरोना के चलते सचिन ने नहीं मनाया जन्‍मदिन तो विराट से लेकर गांगुली ने ये 'तोहफा' देकर बना दिया यादगार



नई दिल्‍ली. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज अपना 47वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. जहां इस समय कोरोना वायरस (Coronaviurs) के कारण लोग मुश्किल समय में जूझ रहे हैं, वहीं फैंस ने मास्‍टर ब्‍लास्‍टर के इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. सिर्फ फैंस ही नहीं,

बल्कि खेल जगत में भी विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने तोहफे के रूप में उनके साथ बिताए पलों की यादों को ताजा करे उनके जन्‍मदिन को यादगार बना दिया 

विराट कोहली ने मास्‍टर ब्‍लास्‍टर के साथ आईपीएल की अपनी एक तस्‍वीर शेयर करते हुए कहा कि उस शख्‍स को जन्‍मदिन की बधाई, जिनके क्रिकेट के जुनून ने कई लोगों को प्रेरित किया.


वहीं आर अश्विन ने उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई देते कहा कि चेपक के मैदान पर आपके बल्‍ले से निकला शतक आज भी उनकी यादों में ताजा है और ऐसा लगता है कि ये कल की ही बात है.


बीसीसीआई अध्‍यक्ष और उनके पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने बधाई देते हुए सेहतमंद और खुशहाल जिंदगी की कामना की.


वीरेंद्र सहवाग ने 2007 वर्ल्‍ड कप और 2011 वर्ल्‍ड कप की दो तस्‍वीरें शेयर की और कहा कि यह सच है कि वे बल्‍लेबाजी करने आते थे तो भारत में समय रुक जाता था. मगर सचिन पाजी के करियर की प्रेरणा इन दो तस्‍वीरों में हैं. खासकर इस मुश्किल समय में ये याद रखने की बहुत ज्‍यादा जरूरत है कि हर विपत्ति के बाद जीत आती है.


टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री ने ट्ववीट करके कहा कि हैप्‍पी बर्थडे बॉसमैन, आपने खेल में जो छोड़ा है, वो अमर है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने कहा कि जिन्‍हें देखकर हम बढ़े हुए और जिन्‍होंने क्रिकेट खेलने के लिए हमें प्रेरित किया, उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई. जाने माने कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि आप सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं. आप एक भावना थे. ये मुश्किल समय है, मगर आप अभी भी कई लोगों के लिए खुशियां ला रहे हैं.


स्‍टैंड अप कॉमेडियन व्रिकम साथये ने सचिन के साथ अपनी एक तस्‍वीर शेयर करते हुए कहा कि 24 साल आपके लिए प्रार्थना करके मैंने अपने बालों को खो दिया और आज कुछ खोने के डर के बिना मैं आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान दिलीप कुमार टिर्की ने कहा कि ये वो शख्‍स हैं, जिन्‍होंने क्रिकेट देखने और खेलने के लिए लाखों लोगों को प्रेरित किया.


अजिंक्‍य रहाणे ने कहा कि आज भी वो पल याद है, जब आप अपने आखिरी मैच में मेरे पास मेरा उत्‍साह बढ़ाने के लिए आए. वो पल आपका था,मगर फिर भी आप मेरे बारे में सोच र‍हे थे.

हालांकि इस समय देश में जो हालात चल रहे है, उसे देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपना जन्‍मदिन न मनाने का फैसला लिया है.

Post a Comment

0 Comments