
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। लेकिन फिर भी कोरोना केसेस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा? एक तरफ सरकार इस से निकलने का एग्जिट प्लान बना रही है लेकिन ये भी सुनने में आ रहा है कि लॉकडाउन आगे बढ़ सकता है। सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा है कि भारत में कोरोनो वायरस की असली परीक्षा जून-जुलाई में होगी। इसका अर्थ है कि कोरोना के खिलाफ हमारी जंग अभी खत्म नहीं हुई है।
लॉकडाउन हटाने से संक्रमण बढ़ने का खतरा- डॉ पॉल ने ने एक इंटरव्यू में बताया कि लॉकडाउन को हटाने या बढ़ाने का फैसला सोच समझ कर ही लेना होगा। क्योंकि ऐसा करने पर संक्रमण के फिर से फैलने का खतरा बढ़ सकता है। क्योकिं जो हमने पाया है उसे हम व्यर्थ जाने नहीं दे सकते। जून और जुलाई में असली इम्तिहान होगा जब हम हमारे संकल्प का परीक्षण करेंगे। डॉ पॉल ने बताया, 3 मई के बाद लॉकडाउन को हटाना बेहद गंभीर विषय है। इस पर कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार सोच लेना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य लॉकडाउन कम होने से मामले दोगुने होने की अवधि कम हुई है। अब मामले 3.4 दिन की बजाए 7.5 दिनों में हो रहे हैं। इसके अलावा इसके वेक्सीन बनाने पर भी काम जोरों शोरों से चल रहा है लेकिन तब तक पूरी तरह से इस वायरस से छुटकारा मिलना नामुमकिन ही है।
0 Comments