ब्रेकिंग : जिन तब्लीगीयों पर था कोरोना फैलाने का आरोप, वही अब प्लाज्मा डोनेट कर देश को बचाएंगे

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की मेहनत रंग लाती दिख रही है. दो दिन पहले उन्होंने कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की थी. अब तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के 200 ज्यादा लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं. ये सारे लोग जो कोरोना से संक्रमित थे, लेकिन अब ठीक हो गए हैं. बता दें कि पिछले महीने दिल्ली के निज़ामुद्दीन में हुए मरकज में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में तबलीगी जमात के लोग आए थे. इनमें कई लोग कोरोना से संक्रमित थे.


केजरीवाल की अपील

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि तबलीबी जमात के करीब 200 लोगों को प्लाज्मा लेने के लिए बुलाया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने पिछले दिनों कहा था, ‘हर धर्म के लोग प्लाज्मा देकर एक दूसरे की जान बचाना चाहते हैं. मेरे मन में विचार आया कि हो सकता है कि किसी मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू की जान बचाए. हो सकता है किसी हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाए. भगवान ने जब धरती बनाई थी तब इंसान बनाए थे. प्लाज्मा धर्म देखकर नहीं बचाएगा.'


Saahil Murli Menghani

@saahilmenghani

Delhi CM @ArvindKejriwal says,

"Blood/Plasma doesn't differentiate between Hindu & Muslim. Next time, you get ill thoughts about someone because of his religion, just keep in mind that tomorrow his plasma could save you. भगवान ने इंसान बनाया, दीवार नहीं. ये सब हमने बनाया हैं।"



जल्द बुलाए जाएंगे

इससे पहले रविवार को AIIMS झज्जर में कोरोना सर्विस की चेयरपर्सन डॉक्टर सुषमा झटनागर ने कहा था कि ठीक हुए कुछ मरीजों से उनका ब्लड डोनेट करने की अपील की थी और वे मान गए हैं. अब वो इस तैयारी में जुटे हैं कि आखिर कैसे इनसे सैंपल लिए जाएं जिससे कि प्लाज्मा थेरेपी में ये काम आ सके.'

प्‍लाज्‍मा थेरेपी क्या है?
प्‍लाज्‍मा थेरेपी या पैसिव एंटीबॉडी थेरेपी के लिए उस व्‍यक्ति के खून से प्‍लाज्‍मा लिया जाता है, जिसे कोरोना वायरस से उबरे हुए 14 दिन से ज्‍यादा हो चुके हों. संक्रमण से उबर चुके अलग-अलग लोगों के शरीर में अलग-अलग समय तक एंटीबॉडीज बनती रहती हैं. ये उसको हुए संक्रमण की गंभीरता और रोग प्रतिरोधी क्षमता पर निर्भर करता है.

Post a Comment

0 Comments