
हाइकोर्ट (HighCourt) में कोटा व अन्य राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) में फंसे बिहार के छात्रों की घर वापसी के मामले पर आज सुनवाई की जाएगी. जस्टिस हेमंत कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. पिछली सुनवाई में हाइकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से इस मुद्दे पर जवाब-तलब किया था. कोर्ट ने इन्हें यह बताने को कहा कि मुश्किल में फंसे इन छात्रों को वापस बुलाने के लिए कैसे कार्रवाई की जा रही है.
आज जवाब देगी बिहार सरकार
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जो रिपोर्ट चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल को सौंपी थी, उसमें यह कहा गया था कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में इन छात्रों को लॉकडाउन में वापस लाने में असमर्थ हैं.
वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब देने का निर्देश देते हुए यह बताने को कहा है कि इन्हें वापस लाने कैसे व्यवस्था होगी.अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि इन मामलों पर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की जाएगी.
इस मामले में कोर्ट कुछ ठोस निर्णय भी ले सकता है. जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के Additional Solicitor General कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूरे मामले पर अपना पक्ष रखेंगे.
0 Comments