कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश में ये भर्ती परीक्षाएं हुईं रद्द

UP Recruitment Exam: कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश में ये भर्ती परीक्षाएं हुईं रद्द.


UP Recruitment Exams Postponed: कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण देश में हुए लॉकडाउन के चलते कई रिक्रूटमेंट एग्जाम्स को रद्द करना पड़ा है. वहीं देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) और उत्तर प्रदेश सबॉर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए रिक्रूटमेंट एग्जाम को स्थगित कर दिया है. UPPSC ने PCS मेन एग्जाम के बारे बताया है कि एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से एक दिन पहले ही डिटेल में एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. इसके अलावा UPPSC ने PCS मेन एग्जाम के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है.

कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जो उम्मीदवार UP PCS मेन एग्जाम में शामिल होने के योग्य हैं वे अपने एप्लीकेशन फॉर्म 19 अप्रैल तक सबमिट कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 मार्च थी, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से इसे बढ़ा दिया गया था. इस एग्जाम में कुल 6,320 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है. ये एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जा सकता है.

इसके अलावा UPPSC के दूसरे एग्जाम जैसे- कंप्यूटर असिस्टेंट एग्जाम 5 अप्रैल को होने वाला था, जिसे टाल दिया गया है. कंप्यूटर असिस्टेंट के एग्जाम के बारे में कमीशन ने 2019 में सूचना जारी की थी, जो इस साल होने वाला था. जिन उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के साथ कंप्यूटर साइंस में रिकॉग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा किया है वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा यूपी ज्यूडिशियल सर्विस सिविल जज के पद पर होने वाली भर्ती भी रोक दी गई है.

Post a Comment

0 Comments