बॉयफ्रेंड पर आया बुरा वक्त तो इस अभिनेत्री ने उसका साथ छोड़ थाम लिया था किसी और का हाथ

हम बात करेंगे बॉलीवुड की उस बेहद खूबसूरत अभिनेत्री के बारे में जिसके लोग दीवाने हैं। इस अभिनेत्री की हर एक फ़िल्म सुपरहिट साबित होती है। जहाँ बहुत सी अभिनेत्री सलमान खान शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं के साथ काम करने को तरस जाते हैं, वही बॉलीवुड में इस अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए बड़े से बड़े अभिनेता भी इंतज़ार करते हैं। जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण के बारे में आइए जानते हैं। उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ खास बातों के बारे में जो शायद ही आप ने सुनी होंगी।




बॉलीवुड में रिश्‍ते बनना और टूटना आम सी बात है। यहां के सितारे कब प्यार के रिश्ते में आते हैं और कब ब्रेकअप हो जाता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार तो ब्रेकअप का कारण भी नहीं पता चलता है। ऐसा ही एक ब्रेकअप दीपिका पादुकोण और बिजनेस टायकून विजय माल्‍या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या का भी हुआ था। दोनों कब रिलेशनशिप में आए और कब दोनों अलग हुए पता ही नहीं चल पाया। मगर, दोनों ने ही अपने ब्रेकअप की वजह को मीडिया से शेयर किया था।




यह बात आप सभी लोग अच्छे से जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीपिका पादुकोण विजय माल्‍या के किंगफिशर कलैंडर की मॉडल भी रह चुकी हैं। हालाकि, फिल्‍म ओम शांति ओम से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण ने एक बार कामयाबी की सीढि़यां चढ़नी शुरू की तो दोबारा पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इस के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। पदमावत, छपाक, राम लीला, बाजीराव मस्तानी, तमाशा, जैसी फ़िल्में भी शामिल है। जो कि बड़ी हिट फिल्में साबित हुई है।




सिद्धार्थ माल्‍या को जब दीपिका पादुकोण से सवाल किया गया तो उन्‍होंने इस बात को स्‍वीकारा कि वह सिद्धार्थ को डेट कर रही है।दीपिका और सिद्धार्थ को कई अवॉर्ड फंक्‍शन में साथ देखा गया था। अचानक एक दिन दीपिका ने इस बात का एलान कर दिया कि वह अब सिद्धार्थ माल्‍या के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। उनका रिश्ता खत्म हुआ है। इंटरनैशनल बिजनेस टाइम्‍स को दिए एक पुराने इंटरव्‍यू में दीपिका ने बताया था, 'मैं इस रिलेशनशिप को बचाने की बहुत कोशिश की थी मगर, सिद्धार्थ का व्‍यवहार अजीब होता जा रहा था। एक बार जब हम जब डिनर पर गए तो उसने मेरे से बिल पे करने के लिए कहा।




वहीं सिद्धार्थ ने कहा, 'मेरे मुश्किल वक्‍त में दीपिका ने मेरा साथ छोड़ दिया। दीपिका वह दिन भूल गई जब मैं उसे मेहंगे गिफ्ट्स देता था। मैंने से मेहंगे डायमंड और लग्‍जीरियस बैग्‍स दिए हैं। इतना ही नहीं मैंने उसके कहने पर उसके दोस्‍तों के लिए बड़ी पार्टीज दी हैं। मगर, दीपिका को यह सब कुछ याद नहीं है।' इसके साथ ही दीपिका और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी का अंत हो गया था। उसके बाद दीपिका पादुकोण ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद रणवीर सिंह के साथ प्रेम संबंध में आ गई और 2018 में शादी कर ली थी।


Post a Comment

0 Comments