
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सादगी का हर कोई कायल है. पीएम कभी अचानक बच्चों की बीच पहुंच जाते हैं तो कभी, कुंभ के दौरान सफाईकर्मियों के पांव धोते दिखते हैं. वह कभी, स्वच्छता का संदेश देने के लिए खुद हाथ में फरूआ चलाते हुए सफाई करते हैं तो कभी, अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में एक महिला मुखिया के पैर भी छूए नजर आते हैं.
पीएम मोदी के इन सभी कार्यों की चर्चा हर जगह होती है. इस बीच, देश में कोरोना महामारी अपना विकराल रूप दिखा रही है. इससे बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया है. इस दौरान, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी चीजों पर प्रतिबंध है.
इस बीच, प्रधानमंत्री के एक काम की चर्चा हर कोई कर रहा है. दरअसल, पीएम मोदी बीते कुछ दिनों से बीजेपी (BJP) और आरएसएस (RSS) से जुड़े कई वरिष्ठ नेता के साथ समाजिक कार्यकर्ताओं को फोन कर उनका हालचाल जान रहे हैं. साथ ही, उनके जिले भी कोरोना की जानकारी भी ले रहे हैं.
इसी क्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भभुआ से पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा को फोन करके उनका हालचाल पूछा. पीएम मोदी ने फोन पर पूर्व विधायक से कहा कि आप कार्यकर्ता नहीं, बल्कि बिहार में बीजेपी के भीष्म पितामह हैं. जानकारी के मुताबिक, पीएम ने चंद्रमौली मिश्रा से फोन पर करीब साढ़े चार मिनट तक बात की.
पीएम ने पूर्व बीजेपी विधायक से कहा कि, कोरोना वायरस (Coronavirus) की महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य का हाल जानने और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए आपको फोन किया है.
0 Comments