महाराष्ट्र सरकारी नॉकरी : इन भर्तियों के आवेदन की आज है अंतिम तारीख, जल्दी करें आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2020 (शाम 06 :15 बजे) तक है. लॉकडाउन में आप घर से ही इसके लिए अप्लाई करें.
सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए भर्ती निकाली है. इन खाली 4808 पदों पर भर्ती की जानी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल यानी आज है. यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (आरोग्य विभाग), महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आई है.
परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को राज्य के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस (COVID - 19) के खिलाफ लड़ाई में तैनात किया जाएगा. इस समय महाराष्ट्र में कोरोना ने आतंक मचा रखा है. देश में सर्वाधिक कोरोना के मरीज़ महाराष्ट्र में हैं. इसी वजह से सरकार बड़ी संख्या में नई भर्ती कर रही है.
इस भर्ती के अंतर्गत अस्पताल प्रबंधक, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट, स्टोर ऑफिसर, डीईओ, एमओ, आयुष एमओ, फिजिशियन, एनेस्थेटिस्ट, लैब तकनीशियन समेत 4808 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है.
इन रिक्तियों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है, जिसका विवरण संबंधित वेबसाइट पर दिया गया है।
इन भर्तियों के लिए 10वीं से लेकर MBBS/MD की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को सैलरी भी अच्छी मिलेगी.

0 Comments