सीएम हो तो ऐसा : अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नही जा रहे हैं, वजह है कोरोना

महामारी कोविड-19 के खिलाफ  लड़ाई के कारण मैं अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है. 

बंदी खत्म होने पर ही जाऊंगा दर्शन करने

मुख्यमंत्री योगी  ने कहा, 'पिताजी के निधन पर मुझे भारी दुख और शोक है. वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं. जिंदगी में ईमानदारी, कठोर परिश्रम और निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया. अंतिम समय में पिताजी के दर्शन की हार्दिक इच्छा थी.'

आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ' महामारी  वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई को यूपी की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने के कार्य के कारण मैं अंतिम दर्शन न कर सका. कल 21 अप्रैल को लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा.'

पिताजी की स्मृतियों को  नमन करते हुए     सीएम ने लोगों से भी अपील की है कि , 'मैं सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि बंदी का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम में रहें.   

बीमारी के कारण हुआ पिता का निधन

सीएम के पिता काफी समय से  बीमार चल रहें थे। आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया है, उनकी उम्र 89 वर्ष थी। सीएम के  पिता आनंद सिंह फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर हुए थे. पिछले महीने की 13 तारीख को उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया. कल उनकी हालत बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

Post a Comment

0 Comments