
मौलाना अली कादरी.
अली कादरी ने कहा कि TV चैनल पर मौलाना साद का नाम इज्जत से लो, मुस्लिमों के खिलाफ साजिश बंद करो.
नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) फैलाने के आरोपी तबलीगी जमात (Tablighi jamaat) और मौलाना साद (Maulana Saad) के समर्थन में मौलाना अली कादरी ने भारतीय मीडिया को धमकी दी है. कादरी ने कहा कि जमात के खिलाफ साजिश बंद नहीं हुई तो TV रिपोर्टर का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. अली कादरी ने कहा कि TV चैनल पर मौलाना साद का नाम इज्जत से लो, मुस्लिमों के खिलाफ साजिश बंद करो.
अली कादरी ने कहा कि अगर न्यूज चलनी है तो हद्द में रहो. उसने कहा कि मौलाना साद का नाम इज्जत से नहीं लिया तो रिपोर्टरों का निकलना मुश्किल हो जाएगा.
आपको बता दें कि तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के मौलाना साद के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) अब उसकी तलाश कर रही है. उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही साथ दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 26 सवालों की लिस्ट तैयार करके नोटिस बनाकर मौलाना साद के घर पर भेजा है. जिसमें जानकारी मांगी गई है कि किस तरह इस मरकज में लोग आ रहे थे. जनवरी से लेकर अब तक कितने लोग आए हैं. किस तरह से मरकज का आयोजन होता था.
सवालों के नोटिस पर मौलाना साद ने अपने गुर्गों से मैसेज भिजवाया है और कहा है कि उसने खुद को सेल्फ क्वारंटीन किया है और जब मरकज खुलेगा तब वो सवालों के जवाब देगा. हालांकि क्राइम ब्रांच मौलाना की तलाश दिल्ली से मेरठ और मुजफ्फरनगर तक कर रही है.
0 Comments