Coronavirus: स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फ्री में 1,000 कारें देगी ये कंपनी, इन पांच शहरों में मिलेगी सुविधा

REVV car Rental


कोरोना वायरस महामारी के बीच स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता के लिए सेल्फ ड्राइव कार रेंटल स्टार्टअप रेव मदद के लिए सामने आया है। रेव ने शुक्रवार को कहा कि वह स्वास्थ्य कर्मियों को 1000 से अधिक कारों को जीरो शुल्क पर देगा। कंपनी ने कहा कि फिलहाल यह सेवा पांच शहरों दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और पुणे में शुरू की गई है।   

कंपनी ने कहा कि यह सुविधा प्राप्त करने के लिए कर्मियों को अपना आईडी प्रूफ देना होगा। बता दें कि यह  सुविधा सिर्फ उनके लिए हैं जो अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस कंपनी की शुरुआत मैकिन्से में कार कर चुके अनुपम अग्रवाल और करण जैन ने जुलाई 2015 में दिल्ली-एनसीआर से की थी। 

कंपनी के को-फाउंडर ने कहा कि हेल्थयेकर वर्कर्स कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों की मदद में लगे हैं। ये हमारे सच्चे नायक हैं। उन्हें गंभीर चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में हमें यह सोचना जरूरी है कि उनके लिए क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम शहरों में भागीदारों को आमंत्रित कर जोड़ रहे हैं ताकि हम इस काम में और तेजी ला सकें। उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरु में 12 हजार लोगों के एक ग्रुप के साथ भी साझेदारी कर रहे हैं। ताकि स्वास्थ्य कर्मियों को इन कारों के वितरण की सुविधा मिल सके।    

 

कंपनी ने कहा कि जिन पांच शहरों को यह सेवा प्रदान की है। उनमें हेल्थकेयर कर्मचारी बुकिंग करने के लिए 9250035555 नंबर पर जुड़ सकते हैं। वहीं जल्द ही इस सेवा को वेबसाइट और एप पर भी जोड़ दिया जाएगा। 

 

बुंकिंग करने के बाद हेल्थकेयर वर्कर्स रेव के डिलीवरी सेंटरों से कार को ले सकते हैं और निशुल्क उपयोग कर सकते हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए 2,500 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी जो कि पूरी तरह से रिफंडेबल होगी। बुकिंग करने के समय उपयोगकर्ता को अस्पताल का आईडी कार्ड दिखाना होगा।

Post a Comment

0 Comments