मैक्सिको सिटी: मैक्सिको (Mexico) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण सबसे खतरनाक स्टेज में पहुंच चुका है. मैक्सिको की सरकार इसे कोरोना वायरस के संक्रमण का फेज 3 (phase 3) कह रही है. इस स्टेज में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं.
रॉयटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को मैक्सिको के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर हूगो लोपेज ने इस बारे में जानकारी दी.
मैक्सिको में कोरोना वायरस के चलते 712 मौतें दर्ज हुईं हैं. यहां संक्रमण के 8,772 मामले सामने आए हैं. सोमवार को संक्रमण के 511 नए मामलों को दर्ज किया गया.
मैक्सिको के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर हूगो लोपेज ने कहा कि आज हम कोविड-19 की महामारी के फेज 3 शुरू होने का ऐलान करते हैं. हमें याद रखना होगा कि इस फेज में मौत के सबसे ज्यादा मामले सामने आएंगे. इस दौरान संक्रमण के मामले भी बढ़ेंगे और लोग भी बड़ी संख्या में हॉस्पिटल में भर्ती होंगे.
डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेज मैनुअल लोपेज भी मौजूद थे.
डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर ने लोगों से अपील की है कि वो फेज 3 में किसी भी तरह की पब्लिक मीटिंग से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें.
मैक्सिको ने पहले ही कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंध 30 मई तक के लिए बढ़ा दिए हैं.

0 Comments