आपके दिल को भी छू जाएंगे Irrfan Khan के ये दमदार डायलॉग, SEE PHOTOS

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) अब हमारे बीच नहीं रहे. बुधवार को मुंबई के हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं. इरफान खान 53 साल के थे. सबसे पहले फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी. इस खबर ने पूरे सिनेमा जगत ही नहीं देश को एक सदमा दिया है. उन्हें मंगलवार को कोलोन इंफेक्शन (पेट के संक्रमण) के कारण सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा था. 




इरफान खान



अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की मौत के बाद से ही लोगों के जहन में उनके यादगार रोल और उनके दमदार डायलॉग याद आ रहे हैं. ट्विटर पर #IrrfanKhan, #RestInPeace, #AngreziMedium जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं. लोग दिल से अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं. इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं इरफान खान के यादगार डायलॉग...

  


जज्बा का ये डायलॉग है दमदार



मोहब्बत है इसिलए जाने दिया, जिद होती तो अभी बाहों में होती.

  


गलतियां



गलतियां भी रिश्तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती हो जाती हैं.

   


डेथ एंड शिट



डेथ और शिट, ये दोनों चीजें कभी भी, कहीं भी आ सकते हैं.


डकैत बीहड़ में नहीं



बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियमेंट में. 

Post a Comment

0 Comments