
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India) कई तरह की जीवन बीमा स्कीम चलाती है.यह बीमा जीवन स्कीम ऐसी होती है, जो हर आय वर्ग के लिए मुफीद होती हैं. कुछ लोगों का मानना है कि एलआईसी किसी भी तरह का टर्म प्लान नहीं चलाता है, जो कि पूरी तरह से गलत है. एलआईसी में कई ऐसी पॉलिसी भी हैं, जो कि टर्म प्लान हैं. हालांकि इनको केवल ऑनलाइन ही खरीदा जा सकता है. एलआईसी के टर्म प्लान से पॉलिसीहोल्डर के परिवार को काफी कम प्रीमियम पर सुरक्षा मिलती है. एलआईसी की टर्म प्लान पॉलिसी को टेक टर्म प्लान के तौर पर बेचा जाता है.
50 लाख के कवर के लिए इतना है सालाना प्रीमियम
एलआईसी टर्म प्लान पॉलिसी के प्रीमियम कैल्कुलेटर के मुताबिक अगर कोई 30 साल का व्यक्ति यह टर्म पॉलिसी खरीदता है, तो फिर उसको जीएसटी मिलाकर के 50 लाख रुपये के कवर के लिए सालाना केवल 9,912 रुपये का प्रीमियम देना होगा. वहीं एक करोड़ रुपये का कवर लेने पर उस व्यक्ति को केवल 17,445 रुपये का प्रीमियम देना होगा.
रोजाना इतना आएगा खर्चा
इस हिसाब से 50 लाख के कवर के लिए रोजाना 27 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं एक करोड़ रुपये का कवर लेने के लिए रोजाना 48 रुपये का खर्चा आएगा. इस हिसाब से इस टर्म पॉलिसी को खरीदना फायदे का सौदा है.
10 से 40 साल तक का टर्म प्लान
एलआईसी टेक टर्म प्लान की अवधि 10 साल से लेकर के 40 साल तक है. 10 साल की उम्र वाले बच्चे से लेकर के एक 65 साल का व्यक्ति इस पॉलिसी को खरीद सकता है. हालांकि इसका कवर केवल 80 साल की उम्र तक ही पॉलिसी होल्डर को मिलेगा. इसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति 80 साल की उम्र पार करके मरता है तो फिर उसके परिवार को इस कवर का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि 80 साल से कम उम्र में मरने पर परिवार को कवर का लाभ मिलेगा.
महिलाओं के लिए कम प्रीमियम
इस पॉलिसी में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम प्रीमियम देना होता है. इसके साथ ही दुर्घटना होने पर पॉलिसीधारक को कवर मिलेगा. वही धूम्रपान न करने वालों के लिए प्रीमियम की दर कम है और धूम्रपान करने वालों को ज्यादा प्रीमियम देना होगा.
0 Comments