
कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वायरस से बचाव के लिए देशभर में 3 मई तक का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन का सबसे अधिक प्रभाव किसानों और दैनिक कामगारों पर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने किसानों के लिए अनेक ऐसी योजनाएं चलाई है, जिससे अस्त व्यस्त पड़ी किसानों के जीवन को थोड़ा पटरी पर लाया जा सके। ऐसी ही एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है।
6 हजार रुपये मिलता है सलाना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक वर्ष करोड़ो किसानों को 6 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना के तहत कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीधे नगद का लाभ दिया जाता है। किसान जरूरत पड़ने पर बिना किसी कर्ज के साथ अपनी खेती-बाड़ी संभाल सके, इसी उद्देश्य के साथ इस योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत किसानों हर 4 महीने में 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों को मिलाकर कुल 6 हजार रुपये सलाना दी जाती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी बनने के लिए किसानों को निम्न योग्यताओं की पूर्ति करनी होती है। इस योजना का लाभ उठाने वाले किसान:-
किसान के नाम पर खेती वाली भूमि होनी चाहिए
किसान का बैंक खाता और आधार कार्ड में एक नाम से एक जैसी स्पेलिंग ही लिखा होना चाहिए
इसके अलावा भी कोई जानकारी (जैसे कि पिता का नाम, उम्र, पता इत्यादि) बैंक डिटेल और आधार कार्ड में दी जानकारी से अलग नहीं होना चाहिए
किसान किसी भी तरह से इनकम टेक्स दाता नहीं हो व उसकी कोई सरकारी नौकरी न हो
किसान इससे पहले किसी भी प्रकार का कोई पेंशन लाभार्थी न हो
स्वामीनाथन ने राशि बढ़ाने की सिफारिश की
उपर्युक्त में दी गई बिंदु को पूरा करने वाले किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि स्वामीनाथन फाउंडेशन ने दावा किया है कि जो किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें तक भी कोई खास फायदा नहीं पहुंच रहा है। फाउंडेशन का मानना है कि किसान के सामने तमाम तरह की परेशानी आती है। उनमें से एक परेशानी कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन भी है। इस लॉकडाउन में किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

'2 हजार से बढ़ाकर 5 हजार की जाए'
फाउंडेशन का मानना है कि लॉकडाउन में जो फसल खराबी का घाटा है, उसको पूरा करने के लिए चार माह में 2 हजार रुपये प्रयाप्त नहीं है। इस घाटे को पूरा करने के लिए स्वामीनाथन फाउंडेशन ने सरकार से किसान निधि में दी जाने वाली राशि में इजाफे की सिफारिश की है। फाउंडेशन के मुताबिक चार माह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 5 हजार की जाए। अगर सरकार स्वामीनाथन की बात मानती है तो किसानों को प्रत्येक वर्ष 5 हजार रुपये मिलने लगेगा। खैर ये तो निर्णय सरकार का है, योजना की अगली लिस्ट जल्द ही जारी की जा सकती है।
मई तक आ सकती है अगली लिस्ट
गौरतलब है कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभ पाने वाले किसानों की सूची आने वाली मई तक जारी कर देगा। वेबसाइट पर जाकर निम्न स्टेपों के जरिए सूची की जानकारी पा सकते हैं।

निम्न स्टेपों का पालन करके पूरी लिस्ट देखें
वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ क्लिक करें।
यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर जाएं।
इसके बाद पूछे गए राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करें।
विवरण भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पूरी जानकारी पाएं।
2019 फरवरी में लाया गया था स्किम
बता दें, नरेंद्र मोदी सरकार ने 2019 फरवरी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। सरकार की ओर से इस तर्क के साथ यह स्कीम लांच किया गया था कि कर्ज की माफी कराना स्थाई समाधान नहीं है इसलिए इस तरह के स्कीम से किसानों को राहत मिल सकेगी और वे कर्ज में डूबने से बच सकेंगे।
0 Comments