नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर VC के जरिये सुनवायी करेंगे सीएम नीतीश





बिहार के नियोजित शिक्षकों के हड़ताल का मुद्दा अब तक जारी है. हालांकि नीतीश कुमार ने इसको लेकर अपनी गंभीरता दिखाई है. और आज इस मुद्दे पर पहली बार समीक्षा करने वाले हैं. नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये यह बैठक बुलाई है.


आज की इस बैठक और समीक्षा से नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को लेकर किसी फैसले की तरफ सरकार आगे बढ़ सकती है. आपको बता दें कि इस लंबी हड़ताल के दौरान लगभग 60 शिक्षकों की मौत हो चुकी है.

कोरोना बंदी को लेकर एक तरफ जहां पूरा देश परेशान है वहीं दूसरी तरफ नियोजित शिक्षकों का मुद्दा अब तक नहीं सुलझा है. शिक्षकों कि मांग पूरी नहीं होने से वे नाराज चल रहे हैं.

बिहार में हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षक लगातार खुद के लिए वेतनमान की मांग कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा से लेकर अन्य प्लेटफार्म पर सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है. अब नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को लेकर आज होने वाली समीक्षा के बाद सरकार का रुख और ज्यादा स्पष्ट होगा

Post a Comment

0 Comments