45 दिन से बंद थी दुकान, खुलने के बाद देखा ऐसा भयानक मंजर, लोगों के उड़ गए होश



Coronavirus: कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश में 25 मार्च से लॉकडाउन की स्थिति है. इन 45 दिनों के दौरान देश में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं. वहीं लॉकडाउन 3 शुरू होने के बाद गृहमंत्रालय ने कुछ इलाकों में दुकानें आदि खोलने की छूट दी गई है. 45 दिनों बाद दुकानें खोलने के बाद कुछ अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिल रही हैं.


कुछ ऐसा ही अजीबो-गरीब चीज बिहार के वैशाली जिले में देखने को मिली. जहां लॉकडाउन में छूट के दौरान जब दुकान खुली तो वहां का मंजर देख लोगों के होश उड़ गए. वैशाली जिले से आए इस अजीबो-गरीब मामले को देखकर लोग कांप गए. बीते 45 दिनों से बंद पड़े वैशाली में एक सैलून के दुकान को सांपों ने अपना आशियाना बना लिया था.


जैसे ही शनिवार को सैलून मालिक श्रवण कुमार ने अपनी दुकान की साफ-सफाई के लिए शटर उठाया तो अंदर का दृश्य देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए. मालिक ने देखा की सैलून की फर्श पर करीब 20 से 25 सांप रेंग रहे हैं. घटना वैशाली जिले के लालंगज बाजार इलाके की बताई जा रही है.


इसके बाद सैलून मालिक ने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया. दुकान के भीतर का मंजर देख आस-पास के लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए. दुकान मालिक ने बताया कि पिछले 45 दिनों से उनकी दुकान बंद थी. इसके बाद जब लॉकडाउन में छूट मिली तो शनिवार को उसने दुकान की सफाई के लिए शटर खोला.


सैलून मालिक ने बताया कि शटर खोलते ही उसने देखा कि फर्श पर हर जगह सिर्फ सांप रेंग रहे थे. इसके बाद वह डर के मारे शटर को खुला छोड़कर पीछे हट गया. फिर आस-पास के लोगों को बुलाकर यह मंजर दिखाया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद लेकर सभी सांप को बाहर खेत की ओर भगा दिया गया.


Post a Comment

0 Comments