
नई दिल्ली. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के इस संकट की घड़ी में ड्यूटी से बचने के लिए झूठ बोलना दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के तीन जवानों को महंगा पड़ गया. तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर इन तीनों की ड्यूटी लगाई गई थी. तीनों ने बताया था कि थाने के एक सब इंस्पेक्टर के साथ वे ड्यूटी कर चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. तीनों पुलिसकर्मियों ने यह बहाना इसलिए बनाया, ताकि उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया जाए और इस तरह उन्हें ड्यूटी करने से छुट्टी मिल जाए. लेकिन, जब इनका रिकॉर्ड चेक किया गया तो इन तीनों की झूठ उजागर हो गई. इन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि, इन पुलिस कर्मियों को सिर्फ एक ही दिन के लिए सस्पेंड किया गया था.
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने तीनों का रिकॉर्ड चेक किया तो खुलासा हुआ कि तीनों सिपाही की ड्यूटी एसआई के साथ कोरोना संक्रमण के दौर में कभी भी लगाई ही नहीं गई थी और न ही ये उनके सम्पर्क में कभी आए थे. इसके बाद इन तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया. तीनों सिपाही झूठ बोलकर ड्यूटी से नदारद होना चाहते थे.
एक ही दिन के लिए किया गया था सस्पेंड
हालांकि दिल्ली पुलिस के अनुसार इन तीनों पुलिस कर्मियों को सिर्फ 29 अप्रैल को एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया था. अब इन्हें शास्त्री पार्क में तैनात कर दिया गया है और उन्होंने ड्यूटी ज्वायन कर ली है.
ANI
✔@ANI
3 policemen were suspended on 29 April for 1 day for lying to seniors that they came in contact with police personnel who tested positive for #COVID19&so,they must be sent for home-quarantine. They were deployed at Shastri Park metro station. They've joined duty now: Delhi Police
0 Comments