
Rishi Kapoor Died: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का गुरूवार सुबह ल्यूकेमिया के चलते निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक का माहौल है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री समेत सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिल्ली में रह रही ऋषि कपूर की बेटी को भी लॉकडाउन के दौरान पास जारी कर दिया है, वो मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू सिंह का रो रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी एक मिसाल की तरह भी थी, क्योंकि करीब 20 वर्षों पहले इस बात की खबर आयी थी कि दोनों में काफी झगड़े होने लगे हैं, लेकिन उस समय भी पत्नी नीतू सिंह ने जल्दबाजी में कोई गलत कदम नहीं उठाया बल्कि हालातों से अच्छी तरह से निपटते हुए अपने परिवार को बांधे रखा।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी सन 1980 में हो गई थी, शादी के समय नीतू सिंह की उम्र 21 वर्ष थी और ऋषि कपूर उनसे 6 साल बड़े थे। नीतू सिंह ने पति ऋषि कपूर के साथ दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली बार कब एहसास हुआ था कि वो एक दूसरे को पसंद करने लग गए हैं।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह लव स्टोरी
ऋषि कपूर और नीतू सिंह को पहली बार प्यार का एहसास फिल्म के सेट पर ही हुआ था। नीतू सिंह ने बताया था कि वो और ऋषि कपूर दोनों साथ काम करते थे, और डबल शिफ्ट में काम किया करते थे। साथ काम करने के कारण दोनों ही स्टार्स एक साथ ट्रेवल भी किया करते थे, और इस दौरान ही ऋषि कपूर को महसूस हुआ कि ये मेरी सभी बातों को समझती है।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने ही पहली बार उन्हें प्रपोज किया था, वो भी नीतू सिंह की मां के सामने। ऋषि कपूर ने शादी के बाद नीतू सिंह की मां का भी ख्याल खुद रखा था, क्योंकि नीतू सिंह एकलौती संतान थी।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह मूवी
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक साथ 15 फिल्मों के काम किया है, दोनों की साथ में पहली फिल्म जहरीला इंसान थी। ये मूवी सन 1974 को रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों एक साल बाद 'खेल खेल में' फिल्म साथ नजर आए।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह के दो बच्चे हैं। दोनों का बेटा रणबीर कपूर है, जो खुद एक बॉलीवुड स्टार है। रणबीर कपूर से बड़ी उनकी एक बेटी है, जिसका नाम रिद्धिमा है वो वह एक डिज़ाइनर है।
0 Comments