लॉकडाउन में YouTube का तोहफा! 10 दिनों तक मुफ्त में दिखाएगा दुनिया भर की फिल्में

YouTube पर 10 दिनों तक दुनिया भर की नई और क्लासिक फिल्में देखें.


कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से लड़ने के लिए कुछ प्रमुख फिल्म समारोह एक साथ शामिल हो रहे हैं. ट्रिबेका एंटरप्राइजेज (Tribeca) और यूट्यूब (Youtube) ने ‘We are one: A ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल’ की घोषणा की है, जिसमें दुनिया भर की नई और क्लासिक फिल्में दिखाई जाएंगी. ये कार्यक्रम कल से बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सनडांस फिल्म फेस्टिवल, सिडनी फिल्म फेस्टिवल, टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल, वेनिस फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल और कान्स फिल्म के प्रोग्रामिंग के साथ 10 दिनों तक चलेगा.

ट्रिबेका एंटरप्राइजेज और ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल के सह-संस्थापक और सीईओ जेन रोसेंथल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'हम अक्सर दुनिया भर में मदद करने के लिए सीमाओं और मतभेदों के बीच लोगों को प्रेरित करने और एकजुट करने में फिल्म की विशिष्ट शक्तिशाली भूमिका के बारे में बात करते हैं. अभी दुनिया में सभी को इस परेशानी से उबरने की आवश्यकता है.'


Sundar Pichai

@sundarpichai

Starting May 29 @YouTube will be hosting a 10-day digital film festival co-curated by over 20 international film festivals to help raise funds for #COVID19 relief efforts. All programming will be free to audiences around the world. #WeAreOne https://www.youtube.com/WeAreOne 

We Are One

Discover and watch films during this first ever 10-day global film festival co-curated by over 20 film festivals from across the world. All funds raised duri...



‘We are one: एक ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर के दर्शकों को मनोरंजन और राहत प्रदान करने के लिए क्यूरेटर, कलाकारों और कहानीकारों को एकजुट करता है. हमारे असाधारण फेस्टिवल पार्टनर और YouTube के साथ काम करने में हमें उम्मीद है कि हर किसी को इस बात का अर्थ मिल जाए कि हर फेस्टिवल कितना अनूठा है और फिल्म की कला और शक्ति की सराहना करता है.

YouTube पर ये प्रोग्रामिंग मुफ्त में उपलब्ध होगी, दर्शकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ-साथ बाकी रिलीफ पार्टनर को दान करने का ऑप्शन मिलेगा. ‘We are one: A ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल’ 29 मई से शुरू होकर 7 जून तक चलेगा.



इसको लेकर गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है. लिखा है, ‘Youtube 10 दिनों के लिए डिजिटल फिल्म फेस्टिवल के लिए मेज़बानी करेगा, जिसे 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म ने कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए को-क्यूरेट किया है. सभी प्रोग्रामिंग दुनिया भर के दर्शकों के लिए मुफ्त होगी. हम एक हैं.’

Post a Comment

0 Comments