
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए फिल्म सितारे भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताते नज़र आ रहे है। अभिनेता सुनील शेट्टी भी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुनील पत्नी माना शेट्टी के साथ दिख रहे हैं।

सामने आई इस वीडियो में सुनील की पत्नी माना शेट्टी उनकी चोटी बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की तस्वीरें हमने यहाँ दिखाई है। वीडियो के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा-”हेयर…आ…फेरी।’ सुनाल शेट्टी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

0 Comments