
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते स्कूल से लेकर कॉलेजो तक की सभी प्रकार की परीक्षाएं नहीं हो पा रही है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स मेडिकल और इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए नीट और जेईई मेन जैसी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इसी कड़ी में नीट (NEET), जेईई (JEE) समेत अन्य कई प्रवेश परीक्षाओं का इंतजार कर रहे ऐसे लाखों स्टूडेंट्स के लिए अब इन परीक्षाओं के संबंध में एक अहम जानकारी सामने आई है।
दरअसल, मार्च से लेकर जून तक का महीना शिक्षा के लिहाज से बेहद अहम होता है। देशभर की यूनिवर्सिटीज, कॉलेजों, स्कूलों में नया सत्र शुरू होता है। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इन सब पर ब्रेक लग गया है। अब इन परीक्षाओं के संबंध में एक अहम जानकारी सामने आई है। इन परीक्षाओं का आयोजन कब किया जाएगा? सरकारी अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि 'अब तक नीट और जेईई जैसा प्रवेश परीक्षाएं जून 2020 में कराए जाने की योजना है।' हालांकि अधिकारी ने ये भी कहा है कि इस योजना के क्रियान्वयन में कोविड-19 के हालात का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
गौरतलब है कि कोरोना के कारण बदले हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2020 (NEET UG 2020) और जेईई मेन 2 (JEE Main 2) में पहली बार कुछ ढील भी दी है। सभी अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं के लिए पहले से भरे गए एग्जाम सिटी का विकल्प बदलने का मौका दिया है। अगर आप अपने एग्जाम सिटी का विकल्प बदलना चाहते हैं, तो आपके पास 3 मई तक का मौका है। आप संबंधित एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
0 Comments