पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स शेन वॉर्न अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते थे। इतना ही नहीं अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ जिसकी वजह से वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की एक्स वाइफ के कारण चर्चा में बने हुए हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो 50 वर्षीय बेहतरीन स्पिनर शेन वॉर्न माइकल क्लार्क की पत्नी काइली को लाइन मार रहे है। बता दें कि इसी साल माइकल क्लार्क ने काइली को तलाक दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि शेन वॉर्न काइली के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। इसके पीछे की वजह शेन वॉर्न का सोशल मीडिया अकाउंट है।
शेन वॉर्न काइली की हर तस्वीर को लाइक कर रहे हैं जो काफी हैरान करने वाली बात है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शेन वॉर्न का नाम किसी महिला के साथ जोड़ा गया है। वह आशिकी मिजाज के व्यक्ति हैं जिनका कई महिलाओं के साथ नाम जोड़ा जा चुका है।
15 मई 2012 को माइकल क्लार्क ने काइली बोल्डी से शादी रचाई थी और 7 साल बाद ही इन दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। 12 फरवरी 2020 को इन दोनों ने ऑफिशल अनाउंसमेंट कर दी कि वे अलग हो गए हैं। तलाक होने से पहले दोनों 5 महीने से अलग रहे थे।
माइकल क्लार्क को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने तलाक के बदले में काइली बोल्डी को 285 करोड रुपए चुकाए। इतना ही नहीं उन्होंने एक घर भी दिया था। साल 2018 में क्लार्क का नाम उनकी असिस्टेंट के साथ जुड़ा था जिसके बाद से काइली और माइकल क्लार्क का रिश्ता बिगड़ने लगा।
0 Comments