करोड़ों का है शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला, देखिए घर का 1-1 कोना: INSIDE PICS

शिल्पा शेट्टी जाने माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पत्नी हैं। वैसे तो राज और शिल्पा के कई बंगले हैं लेकिन जिस घर में वह रहते हैं वह मुंबई के जुहू में स्थित है। ये घर शिल्पा शेट्टी का पसंदीदा घर है जिसकी कीमत भी होश उड़ा देने वाली है। इस बंगले की तस्वीरें देख आप समझ जाएंगे कि शिल्पा शेट्टी कितनी रॉयल लाइफ जीती हैं।

बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी का बोल्ड फोटोशूट: 45 की उम्र में भी दिखती हैं एकदम ग्लैमरस, ये PICS हैं सबूत

शिल्पा शेट्टी ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से ही सी फेसिंग होम चाहती थीं। ये घर उनका ड्रीम हाउस है। शिल्पा शेट्टी के इस घर का नाम किनारा है। किनारा सेलिब्रेटिज के तमाम फेमस हाउस में से एक हैं। देखिए शिल्पा शेट्टी के रॉयल हाउस किनारा की तस्वीरें और इस घर के बारे में दिलचस्प बातें।

शिल्पा शेट्टी के बंगले का डिजाइनर

शिल्पा और राज का ये आलीशान घर किनारा का ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइन किया है। घर का एक एक कोना बहुत ही सोच समझ कर तैयार किया गया है।

शिल्पा के बंगले में वास्तु का विशेष ध्यान

शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में फेंग शुई और वास्तु का पूरा ध्यान रखा है। उनके घर के अंदर जीतने भी कमरे हैं, मंदिर व कीचन सभी को वास्तु के हिसाब से बनाया गया है।

सोफे और साज सज्जा

शिल्पा शेट्टी ने कई तरह के सोफे अपने घर में बिछाए हैं। साथ ही कई बड़ी बड़ी साज सज्जा के लिए पेटिंग, मूर्ति और सजावट के सामान मौजूद हैं।

शिल्पा शेट्टी का बैडरूम

शिल्पा शेट्टी का खुद का रूम काफी बड़ा और खूबसूरत है। यहां खूबसूरत कालीन और पेंट का कॉबिनेशन देखने को मिलता है।

जबरदस्त है गार्डन

शिल्पा शेट्टी के घर के आगे बहुत बड़ा गार्डन है। जहां तरह तरह के पेड़ पौथे और हरियाली में बैठने के लिए सुंदर इंतजाम किया गया है।

शाही डाइनिंग टेबल

इस डाइनिंग टेबल को देख आपको राजा महाराजाओं के शाही रूत्बे की याद आ जाएगी। लेकिन शिल्पा शेट्टी के घर में बहुत बड़ा डाइनिंग टेबल है, जहां परिवार बैठ कर खाना खाता है।

एंटिक चीजों की बहुत शौकिन हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी के घर में कई तरह के डिजाइनर की पेटिंग, एंटिक शो पीस से लेकर डेकोरेशन का तमाम सामान मौजूद है। इनसे उनका घर बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

लंदन में है राज-महल

हर साल शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन और एनीवर्सरी पर राज कुंद्रा मंहगे मंहगे गिफ्ट देते हैं। एक बार लंदन में करोड़ों रुपये का एक घर तोहफे में दिया था जिसका नाम राज महल है।

बुर्ज खलीफा में भी है आलीशान घर

शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा ने एनीवर्सरी पर बुर्ज खलीफा में आलीशान घर गिफ्ट किया था। शिल्पा और राज का दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर भी घर है। राज कुंद्रा के मुंबई, लंदन, बर्ज खलीफा के अलावा नोएडा और तमाम जगह कई घर हैं।

Post a Comment

0 Comments