
नई दिल्ली। अगर आप के डांस के दिवाने हैं तो ऋतिक रोशन, प्रभु देवा, टाइगर श्रॉफ, जैसे एक्टर-डांसर के बड़े फैन होंगे, लेकिन अगर हम ये कहें इन सब पर एक डांसर है जो भारी पड़ गया। बाबा जैक्सन..भले ही कुछ महीनों पहले तक कोई भी इस नाम से वाकिफ न हो, लेकिन अब यह नाम लगभग सभी लोग जानते हैं। टिक टॉक पर माइकल जैक्सन जैसा डांस करने वाले जोधपुर के युवराज सिंह को हर कोई जानता है। युवराज सिंह या ऐसा कहे कि बाबा जैक्सन ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके कारण उन्हें 1 करोड़ का इनाम जीत लिया।
क्या है पूरा मामला

कोरोना काल के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके बाद ई कॉमर्स कंपनी ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसका नाम यूनिक स्टे एट होम (Stay At Home) रखा गया। इस प्रतियोगिता में हर सप्ताह 10 लाख के इनाम की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी कहा था कि किसी एक शख्स को 1 करोड़ का इनाम भी दिया जाएगा।

इसी प्रतियोगिता में बाबा जैक्सन ने ये कारनाम कर दिखाया और वो मेगा विनर बन गए और 1 करोड़ का इनाम जीत लिया। बाबा जैक्सन का सूर्य नगरी जोधपुर के रहने वाले हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति खासा ठीक नहीं है। इसलिए जब उनके परिवार को इस इनाम के बारे में पता चला तो वो और उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।
0 Comments