
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। ताजे आकंड़ों के मुताबिक 70 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। वहीं 4 लाख से ऊपर लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देश में 30 हजार से अधिक लोगों की कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संक्रमण से ग्रसित होने की पुष्टी हो चुकी है। इस वायरस की गंभीरता को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद है।
कोरोना के चलते लोग जिम नहीं जा सकते और घर पर बैठे-बैठे लोगों का वजन भी बढ़ रहा था। जिसको देखते हुए एक बहन और इंजीनियर भाई ने मिलकर साइकिल ( a unique Cycle) से आटा चक्की बना डाली है। झारखंड में जमशेदपुर (Jamshedpur) के एक परिवार के भाई-बहन ने कसरत करने वाली साइकिल को एक आटा चक्की बना दिया है। अब पूरा परिवार कसरत के साथ-साथ गेहूं भी पीस लेता है।
इस अनोखे मशीन को बनाने वाले इंजीनियर मनदीप तिवारी (Mandeeo tiwrI) ने बताया कि लॉकडाउन में घर पर बैठे-बैठे लोगों का वजन बढ़ रहा था और व्यायाम भी नहीं हो पा रहा था तो हमने घर पर पड़ी साइकिल को लिया और आटा चक्की तैयार कर साइकिल में जोड़ दिया। अब इस लॉकडाउन में हमारी एक्सरसाइज भी हो रही है और हम गेहूं भी पीस ले रहे हैं।
वहीं मनदीप की बहन सीमा ने बताया कि हमने घर में ही पड़े बेकार सामानों और कुछ कबाड़ के सामान से जुगाड़ कर साइकिल को आटा चक्की बनाया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हमने पिसाई मशीन को साइकिल से जोड़ दिया जिससे साइकिल चलने के साथ पिसाई मशीन भी चलती है। इस मशीन में सभी तरह के मसाले और अनाज आसानी से पिस जाता है।
0 Comments