
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनके करीबी लोगों से उनके डिप्रेशन में होने का पता लगा है जबकि कुछ का ये भी कहना है कि वो आर्थिक रूप से परेशान थे। लेकिन इस बीच सुशांत की बहन ने सामने आ कर इन कयासों पर विराम लगाया है।
सुशांत की बहन ने बताया है की सुशांत डिप्रेशन के मरीज थे और उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि सुशांत क्लिनिकल डिप्रेशन के शिकार थे। उनका इलाज चल रहा था।
छोड़ दी थी दवाइयां लेना
बहन ने ये भी बताया कि सुशांत को कोई आर्थिक समस्या नहीं थी और उनके डिप्रेशन के बारे में उन्हें पता था। बहन ने बताया कि सुशांत कुछ समय से दवाई नहीं ले रहे थे। मैं उनसे बांद्रा वाले घर पर मिली थी। मुझे अंदाजा नहीं था कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।
बहन ने ये भी बताया कि सुशांत कुछ समय पहले ठीक महसूस कर रहे थे, लेकिन फिर सुशांत ने दवा लेनी बंद कर दी थी, ये क्यों हुआ इस बारे में नहीं पता।
फोन से आगे बढ़ेगी जांच
वहीँ, पुलिस अब सुशांत के फोन कॉल को खंगाल रही है। सुशांत ने जिन लोगों को आखिर में कॉल किया था उनसे सम्पर्क किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुशांत के मैनेजर को उनके फोन का लॉक पता था इसलिए उनके द्वारा फ़ोन खोला गया और अब आगे दो लोगों के नाम सामने आये हैं जिनमें से एक सुशांत की बहन और एक अपने पुराने दोस्त महेश को कॉल किया था।
0 Comments