सुशांत की मौत का सच: बहन ने बताई सारी सच्चाई, खंगाला जा रहा फोन



नई दिल्ली : 14 जून सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का आखिरी दिन जिसने सभी को हैरान करके रख दिया, कि आखिर सुशांत ने खुदकुशी क्यों की। पटना से अपना करियर बनाने मुंबई आए 34 साल के सुशांत बीते लंबे समय से परेशान थे और उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था और यही उनके सुसाइड की वजह बताई जा रही है। उनके चले जाने के बाद उनका पूरा परिवार गहन सदमे में है और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। लेकिन अब सामने आई नई रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी बहन को उनके डिप्रेशन से पीड़ित होने के बारे में पहले से पता था।


कुछ अहम बातें


सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य सबके सामने लाने के लिए मुंबई पुलिस लगी हुई है। ऐसे में पुलिस ने सुशांत की बहन से बातचीत की है, जिसके चलते कुछ अहम बातें सामने निकलकर आई हैं।


सुशांत की बहन ने पुलिस को बताया कि सुशांत को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी। आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक था। बीते कई हफ्ते से सुशांत को ठीक महसूस नहीं हो रहा था।




बहन ने आगे बताया कि वो सुशांत से मिलने उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर भी गई थीं। उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वो जानती थीं।


लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि सुशांत इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेंगे। बहन के अनुसार, सुशांत जमीन से जुड़े इंसान थे। वो सबसे बहुत ही नार्मल तरीके से बातचीत कर रहे थे।




क्लिनिकल डिप्रेशन


इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने बीते कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन की दवाई लेनी बंद कर दी थी। वे क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार थे।


इसके साथ ही सुशांत के मैनेजर को उनके फोन का पासवर्ड पता था, जिसकी मदद से पुलिस को पता चला कि उन्होंने आखिरी कॉल अपने दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी को की थी।




महेश शेट्टी को फोन क्यों किया


फिर इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को कॉल किया था और थोड़ी बहुत बात उनसे की थी। महेश ने सुशांत को पलटकर कॉल लगाया था। लेकिन तब तक वो खुदकुशी कर चुके थे, इसलिए कॉल का जवाब नहीं आया और नहीं ही ये पता लग पाया कि आधी रात सुशांत ने महेश शेट्टी को फोन क्यों किया था।


इस पूरी कड़ी को सुलझाने के लिए सुशांत का फोन काफी महत्वपूर्ण है। पुलिस उनके फोन रिकार्ड्स चेक कर रही है। वहीं उन्होंने आर्थिक तंगी की बात को अपनी जांच से हटा दिया है.


Post a Comment

0 Comments