बड़े प्रोड्यूसर से झगड़े के बाद बढ़ी थीं सुशांत की मुश्किलें! कई प्रोडक्शन हाउस ने किया था Boycott

सुशांत की आख‍िरी फ‍िल्‍म स‍िनेमाघरों में र‍िलीज नहीं हुई थी. (Photo- @SushantSinghRajput/Facebook)


मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड की खबर से सभी सकते में हैं. बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन में थे. ये डिप्रेशन उन्हें क्यों हुआ था इस बारे में कोई नहीं जानता. बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों की मानें तो सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म ऑनलाइन रिलीज हुई. यह फिल्म पहले 2018 में रिलीज होनी थी. उसके बाद रिलीज आगे बढ़ाकर जून 2019 की गई. हालांकि फिल्म जून में रिलीज नहीं हुई. लेकिन उसके कुछ महीनों में ही प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म थिएटर में रिलीज करने के बजाय सीधा Netflix पर रिलीज की. सुशांत सिंह राजपूत इस बात से बेहद नाराज थे.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस बात को लेकर काफी नाराज थे कि उन्हें बिना बताए फिल्म सीधा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई. इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत को काफी उम्मीद थी. इस बात को लेकर उनकी बड़े प्रोड्यूसर से बहस भी हुई थी. इस बहस के बाद ही सुशांत को कई बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों से अचानक बाहर कर बैन कर दिया गया था.

सुशांत स‍िंंह राजपूत.

तीन साल पहले सुशांत की एक फिल्म 'चंदा मामा दूर के' की अनाउंसमेंट की गई थी. इस साइंस फिक्शन फिल्म के लिए सुशांत ने नासा की स्पेशल ट्रेनिंग ली थी. इसमें वे एक एस्ट्रोनॉट की भूमिका निभा रहे थे. हालांकि इस फिल्म के बजट को लेकर दिक्कत थी, लेकिन सुशांत के लिए यह किरदार दिल के बहुत करीब था और वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर बनने के लिए भी राजी थे. लेकिन तभी एक दिन मीडिया के सामने ऑफिशियल अनाउंसमेंट के इंटरव्यू के लिए सुशांत को बुलाया गया. लेकिन सुशांत ने प्रोडक्शन का फोन नहीं उठाया और बाद में फोन बंद कर दिया. इसके बाद लगातार एक साथ कई प्रोडक्शन की फिल्मों से उनका बॉयकॉट किया गया.

इंडस्ट्री के सूत्र करीबी बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि एकतरफा गलती प्रोड्यूसर की थी. इसके लिए उनका रवैया भी जिम्मेदार था. सूत्र कहते हैं कि वह एक अलग दुनिया में थे, जो किसी बात को समझना नहीं चाहते थे. इसके बाद भी उनके हाथ में कई फिल्मों के ऑफर थे.

सुशांत को करोना शुरू होने से पहले एक प्रोडक्शन हाउस ने एक अच्छे बजट की फिल्म का ऑफर दिया था. सूत्रों की मानें तो उन्हें फोन करके फिल्म की स्क्रिप्ट देखने के लिए कहा था लेकिन सुशांत ने साफ कहा था कि वह काम करने के मूड में नहीं हैं और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं देखनी. उनके इस जवाब ने जाहिर किया था कि वह डिप्रेशन में हैं.


कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से तनाव और बढ़ गया. क्योंकि इस दौरान वह परिवार और दोस्तों से भी मिल नहीं पा रहे थे ताकि उनकी मानसिक स्थिति को समझा जा सकता और यही कारण रहा कि सुशांत पर तनाव इस क़दर हावी हो गया कि उन्होंने इतना बड़ा क़दम उठा लिया.

Post a Comment

0 Comments