सुशांत के निधन पर अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा यह भारतीय क्रिकेटर, कही ऐसी बात



34 साल के सुशांत राजपूत ने रविवार को मुम्बई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


नई दिल्ली। टेलीविजन से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुम्बई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


वही भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।




शिखर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर डाली और निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह अभी भी उनके निधन पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।


शिखर ने पोस्ट पर लिखा, "अभी भी सुशांत के निधन पर विश्वास नहीं हो रहा है। यह बहुत दुखद है। उनके परिवार, दोस्तों और सुशांत के सभी प्रशंसकों के लिए प्रार्थना। ओम शांति, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"




34 साल के सुशांत राजपूत ने रविवार को मुम्बई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने इसकी पुष्टि की थी। सुशांत ने अभिषेक कपूर की 'काई पो चे' से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'पीके' और 'केदारनाथ' जैसी कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में अभिनय किया।




राजपूत को आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'छिछोरे' में देखा गया था। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, मुक्केबाज विजेंदर सिंह, स्पिनर अनिल कुंबले, सानिया मिर्जा सहित कई खेल हस्तियों और कई अन्य लोगों ने युवा अभिनेता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Post a Comment

0 Comments