
सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे. 14 जून को उनकी आत्महत्या की खबर आई. जिसने भी यह खबर सुनी वह सन्न रह गया. 34 साल के सुशांत की पहचान एक उम्दा, कामयाब कलाकार और अच्छे इंसान के रूप में होती है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने अपने जीवन का अंत क्यों किया. पुलिस का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. शायद इसी वजह से उन्होंने सुसाइड का फैसला किया. सुशांत की मौत पर कई फिल्मी, क्रिकेट और पॉलिटिक्स की हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है.
निखिल ने बॉलीवुड को लिया निशाने पर
इन सबके बीच एक्टर और फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने ऐसी बात कही है, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोल देती है. उन्होंने बॉलीवुड की हिपोक्रेसी की बखिया उधेड़ कर रख दी है. ‘तमंचे’, ‘रावण’, ‘हेट स्टोरी’, ‘शोर इन दी सिटी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके निखिल ने कहा,
कई बार हमारी फिल्म इंडस्ट्री की हिपोक्रेसी मुझसे सहन नहीं होती. बड़े-बड़े लोग कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत के संपर्क में रहना चाहिए था. कम ऑन आपने ऐसा नहीं किया. और इसकी वजह से उसका करियर नीचे चला गया. इसलिए चुप रहो. क्या आप इमरान खान, अभय देओल और बाकी दूसरे लोगों के संपर्क में हैं? नहीं, लेकिन पहले जब उनका अच्छा समय था तब आप उनके साथ थे.
At times our movie industry’s hypocrisy gets to me. High &mighty announcing they shud ve kept in touch wth Sushant..
Cmon u didn’t! &thts coz his career dipped. So STFU! R u in touch with Imran Khan, Abhay Deol &others? No!
But u were, whn they were doing well#SushantSinghRajput
— Nikhil Dwivedi (@Nikhil_Dwivedi) June 14, 2020
सपना ने भी बताई सच्चाई
सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने भी इसी तरह की बात कही है. उन्होंने लिखा कि सुशांत जब अकेला था, तब किसी ने उसकी मदद नहीं की. उन्होंने लिखा,
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सुशांत पिछले कुछ सालों से मुश्किल में था. इंडस्ट्री में कोई उसके लिए खड़ा नहीं हुआ. न ही किसी ने उसके लिए मदद का हाथ बढ़ाया. आज उसके बारे में लिखना, यह बताता है कि इंडस्ट्री असल में कितनी खोखली है. आपका यहां कोई दोस्त नहीं है. तुम्हें शांति मिले.
बता दें कि सपना ने ‘एमएस धोनी: दी अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म के दौरान सुशांत के साथ काम किया था.
It’s no secret Sushant was going through very tough times for the last few years. No one in the industry stood up for him nor did they lend a helping hand. To tweet today is the biggest display of how shallow the industry really is. No one here is your friend. RIP ✨ pic.twitter.com/923qAM5DkD
— (@sapnabhavnani) June 14, 2020
अनुभव सिन्हा ने भी की खिंचाई
‘दस’, ‘थप्पड़’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘मुल्क’ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी इस मसले पर बॉलीवुड की खिंचाई की. उन्होंने लिखा,
आज रात बॉलीवुड के मठाधीशों को बैठकर खूब सोचना चाहिए. अब मुझसे यह मत कहना कि इस मामले को विस्तार से बताऊं.
The Bollywood Privilege Club must sit down and think hard tonight.
PS- Now don’t ask me to elaborate any further.— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) June 14, 2020
इनसे पहले सिकंदर खेर ने भी पीठ पीछे गॉसिप और चुगलियां करने वालों को फटकार लगाई थी. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील भी की थी.
0 Comments