अनलॉक होते ही सरपट भागा कोरोना, अब दुनिया में छठे नंबर पर भारत, वापस होगा लॉकडाउन ?



नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों में 9462 कोरोना संक्रमित बढ़े। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 2.36 लाख से ज्यादा हो गई। इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है। https://www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक, भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। इन आंकड़ों की मानें तो भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे। जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था। हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देश अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन हैं।


केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शनिवार कोरोना के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 9887 केस सामने आए। वहीं, 294 लोगों की मौत हुई। इस दौरान देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई। इनमें 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। एक लाख 14 हजार 073 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 6642 लोगों की जान चली गई है।


पिछले हफ्ते एक्टिव केस में औसतन 0.3% की कमी


देश में लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केस (जिन मरीजों का इलाज चल रहा है) के बढ़ने की औसत दर में कमी होती नजर आ रही है। बीते हफ्ते हर दिन औसतन 4.6% की दर से केस बढ़े इससे पहले वाले हफ्ते में यह रफ्तार 4.9% थी, यानी इसमें 0.3% की गिरावट देखी गई।






कोरोना अपडेट्स


दिल्ली में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला। दिल्ली के लोक नायक भवन स्थित मुख्यालय का यह मामला है। शुक्रवार को बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया है। ऑफिस आज भी यह सील रहेगा।


राजस्थान देश का पांचवां राज्य बन गया है, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में अब तक 218 लोगों की संक्रमण से मौतें हुईं।




5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: यहां शुक्रवार को 234 नए मरीज सामने आए और 7 मौतें हुईं। इंदौर में 54, भोपाल में 52, नीमच में 38, खरगोन में 12, उज्जैन और सागर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8996 हो गई है, जबकि 384 लोग जान गंवा चुके हैं।


उत्तर प्रदेश: यहां शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 496 नए मरीज मिले और 12 लोगों की मौत हुई। अब संक्रमितों की संख्या 9733 पहुंच गई, जबकि 5648 ठीक भी हुए। इस बीमारी से प्रदेश में 257 मरीजों की जान जा चुकी है।


महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को 2436 नए केस मिले, जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 139 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 80 हजार 229 हो गई। इनमें से 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। देश के कुल मरीजों के 35% सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। अब तक 2849 मौतें हो चुकी हैं, इनमें से 31 पुलिसकर्मी थे।


राजस्थान: यहां शुक्रवार को 222 संक्रमित मिले और 5 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 51, भरतपुर में 42, झालावाड़ में 24, पाली में 19, सीकर में 17 और जयपुर में 16 केस मिले। इस तरह राज्य में अब तक 10 हजार 84 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमण से 218 की जान जा चुकी है।


बिहार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4598 हो गई है। शुक्रवार को 146 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई। अब तक 88313 सैंपल की जांच हो चुकी है। करीब 21 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और इनमें से 11 लाख लोग क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर अपने घर लौट चुके हैं।


Post a Comment

0 Comments