महाराष्ट्र का जुलाई में फिर से स्कूल खोलने का फैसला, मंत्री ने कहा- बरती जायें एहतियात

महाराष्ट्र में जुलाई से स्कूल खोले जाने की तैयारी है


मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) जुलाई से शैक्षणिक सत्र (academic session) शुरू करने के लिए तैयार है, यह प्रक्रिया बड़ी कक्षाओं (senior classes) के साथ शुरू की जायेगी. हालांकि, स्कूल केवल उन जिलों में खोले जाएंगे, जहां पिछले एक महीने में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कोई भी मामला नहीं पाया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 'ऑनलाइन स्कूल' (Online School) चालू रहेंगे.

राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री (State school education minister) वर्षा गायकवाड़ ने  बताया, "स्कूल सभी उचित एहतियातों का पालन करने के बाद जुलाई में शुरू हो सकता है. हमने विशेष रूप से जिला प्रशासन(District Administration) को निर्देश दिया है कि स्कूल केवल उन्हीं स्थानों पर खोले जाएं, जहां मामले नहीं पाए गए हैं. वरिष्ठ ग्रेड पहले शुरू करने के लिए." उन्होंने यह भी कहा कि विदर्भ में ऑनलाइन स्कूल (Online School) 26 जून से शुरू होंगे.

कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिये अगस्त में शुरू किये जायेंगे स्कूल

सरकार की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, कक्षा 9, 10 और 12 के सत्र जुलाई से फिर से शुरू होंगे, जबकि कक्षा 10 के बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद 11 वीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं तय की जाएंगी.

कक्षा 6 से 8 तक के छात्र अगस्त में स्कूल जाना शुरू करेंगे. कक्षा 3 से 5 तक पढ़ने वालों के लिए, स्कूल सितंबर में खुलेंगे. सरकार ने स्कूल प्रबंधन समितियों को कक्षा 1 और 2 में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सत्र फिर से शुरू करने पर निर्णय लेने को कहा है.

"प्री-प्राइमरी, पहली और दूसरी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को प्रोत्साहन नहीं"

यह भी कहा गया कि सरकार जागरुक करने के लिये टीवी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी, जबकि इस काम में दूरदर्शन और रेडियो (Radio) की भी मदद ली जायेगी. गायकवाड़ ने कहा, "आज स्वीकृत की गई मानक संचालन प्रक्रिया कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी. हम प्री-प्राइमरी, पहली और दूसरी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाओं (Online Classes) को प्रोत्साहित नहीं करते हैं."

Post a Comment

0 Comments