कैदी राम रहीम को जेल में खाने के लिए दी जाती है यह चीजें; मिलता है ऐसा ऐशों आराम!

डेरा चीफ राम रहीम इन दिनों रोहतक जेल में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। उसने अपना वजन 20 किलो से अधिक तक घटा लिया है। राम रहीम जेल में ही कसरत करता है और सब्जियां उगाने का काम करता है। सजा सुनाए जाने के वक्त रहीम का वजन 104 किलो तथा लेकिन अब उसका यह वजन घटकर 84 किलो रह गया है।

यह शख्स पहले की तुलना में दुबला पतला दिखने लगा है। जेल में 10 गुणा 12 फ़ीट साइज की स्पेशल कोठरी में रहने वाले राम रहीम पौधों को पानी देने और सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। जेल से बाहर आए विचाराधीन कैदियों का मीडिया से कहना है कि राम रहीम को जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं, हांलाकि जेल प्रशासन इस बात से इनकार करता है।

एक जेल अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि राम रहीम की लंबी काली दाढ़ी व मूछें आधी सफेद हो गई हैं। हां, खेती करने व सब्जियां उगाने के चलते अब वह एक स्वस्थ्य कैदी बन चुका है। राम रहीम अब जेल के माहौल में पूरी तरह से ढल चुका है।

राम रहीम को जेल में बागवानी करने का काम मिला है, बदले में उसे 20 रूपए हर रोज मिलते हैं। उसे दो जोड़ी कुर्ता-पायजामा पहनने को मिला है। सुबह 6 उठने के बाद उसे चाय दी जाती है। इसके बाद कसरत और पूजा पाठ करने के बाद नाश्ते में उसे मौसमी फल और पावरोटी दी जाती है।

दोपहर में ठीक एक बजे रोटी दाल खाने को मिलती है। एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वह अपने सेल में ही आराम करता है। शाम को राम रहीम अपने साथी कैदियों से मिलने के बजाय कविताएं लिखता है अथवा किताबें पढ़ता है।

Post a Comment

0 Comments