आम के सेवन से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदे, जाने आप भी

भला ऐसा कौन सा इंसान होगा जो आम खाना पसंद नही करता होगा। बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर किसी को आम पसंद आता है। आम गर्मियों के मौसम में लगते हैं इसलिए यदि आम को गर्मियों में दिया गया प्रकृति का वरदान कहा जाए तो अतिश्योक्ति नही होगी। आम के सेवन से कई सारे बेहतरीन फायदे होते हैं जिनमे से कुछ आज आपको इस लेख के माध्यम से बताऊँगा। तो आइए जानते हैं आम के सेवन से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में।




आम के सेवन से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदे निम्नलिखित हैं –


आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आम बहुत अच्छा माना जाता है। दरअसल गाजर में पाया जाना वाला विटामिन ए आम में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें उपस्थित विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है।


कैंसर को एक घातक बीमारी माना जाता है। हर इंसान चाहता है कि कैंसर जैसी बीमारी उसे कभी भी न हो।अगर आप भी हमेशा कैंसर से बचे रहना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा आम खाएं क्योंकि आम में एंटी ऑक्साइड, विटामिन सी और फाइबर की प्रचुरता की वजह से कैंसर का जोखिम कम हो जाता है।


जिन लोगों की याददाश्त कमजोर है, आम उनके लिए एक बेहतरीन फल है। आम में ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि न सिर्फ स्मृति बढ़ाता बल्कि ब्लड कोशिकाओं को सक्रिय रखता है।


आम खाने से जहां एक और मोटापा कम होता है वहीं एक अन्य तरीके से आम के सेवन से वजन को बढ़ाया भी जा सकता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि दूध के साथ आम खाने से वजन बढ़ता है।


अधिकांश महिलाओं को हिमोग्लोबिन कम होने की समस्या होती हैं। ऐसे में डिलवरी के वक्त काफी समस्या झेलनी पड़ती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से पीडि़त लोगों को आम खिलाना चाहिए. इससे एनीमिया (खून की कमी) में राहत मिलती है।


छिलके सहित आम खाना आपको मोटापे से निजात दिला सकता है। लेकिन इस समाचार के साथ एक चेतावनी भी है कि चयन सही आम का हो। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में हुए इस शोध के अनुसार आम की इरविन और नेम-डोक-मई किस्मों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसानी फैट सेल्स के निर्माण को कम कर देते हैं, जबकि इसके विपरीत केंसिंग्टन प्राइड नामक प्रजाति के आम में इससे विपरीत इन फैट सेल्स को बढ़ाने की क्षमता होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगले चरण में इन तत्वों के पहचान की जाएगी जो फैट सेल्स के निर्माण को बाधित कर देते हैं।


गर्मियों में लू से राहत के लिए आम पन्ना पीना बहुत अच्छा माना जाता है। कच्चे आम को जीरा, सेंधा नमक, चीनी के साथ जूस बनाकर पीने पर गर्मी से राहत मिलती है। आम के गूदे को त्वचा पर रगडऩे से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।


Post a Comment

0 Comments